भदोही न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / भदोही
🚨 Breaking News | भदोही

यूपी में IPS अधिकारियों के तबादले : अभिनव त्यागी बने भदोही के नए SP

भदोही | 14-Mar-2026 07:40 PM | 245 |
भदोही
अभिनव त्यागी बने भदोही के नए SP

ब्रेकिंग न्यूज़ | भदोही

अभिनव त्यागी बने भदोही के नए पुलिस अधीक्षक, अभिमन्यु मांगलिक का फतेहपुर तबादला

उत्तर प्रदेश सरकार ने आईपीएस अधिकारियों के तबादलों की नई सूची जारी की है। जारी आदेश के अनुसार अभिनव त्यागी को भदोही का नया पुलिस अधीक्षक (SP) नियुक्त किया गया है।

वहीं अब तक भदोही में तैनात रहे अभिमन्यु मांगलिक का तबादला कर उन्हें फतेहपुर जिले का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। शासन के इस निर्णय के बाद भदोही जिले में पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा।

नए एसपी के रूप में नियुक्त किए गए अभिनव त्यागी से जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने तथा अपराध नियंत्रण में प्रभावी कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है। वहीं अभिमन्यु मांगलिक के कार्यकाल को लेकर भी जिले में चर्चा रही।

सरकार द्वारा जारी इस तबादला सूची के बाद कई जिलों में पुलिस प्रशासन में बदलाव हुआ है। नए अधिकारी जल्द ही अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे।

इस सूची के अनुसार उत्तर प्रदेश में कई आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। प्रमुख बदलाव इस प्रकार हैं:

  1. वैभव कृष्ण
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं से
    पुलिस अधीक्षक, लॉजिस्टिक्स लखनऊ

  2. अनूप कुमार सिंह
    पुलिस अधीक्षक फतेहपुर से
    पुलिस अधीक्षक, सम्बद्ध मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, लखनऊ

  3. अंकिता शर्मा
    पुलिस अधीक्षक कासगंज से
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं

  4. अभिमन्यु मांगलिक
    पुलिस अधीक्षक भदोही से
    पुलिस अधीक्षक फतेहपुर

  5. ओम प्रकाश सिंह
    पुलिस अधीक्षक, लॉजिस्टिक्स लखनऊ से
    पुलिस अधीक्षक कासगंज

  6. अभिनव त्यागी
    अपर पुलिस अधीक्षक, नगर गोरखपुर से
    पुलिस अधीक्षक भदोही

  7. निमिष पाटिल
    अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद से
    अपर पुलिस अधीक्षक, नगर गोरखपुर

अन्य खबरें

भदोही हादसा: बहन के फेरे चल रहे थे, भोर 3 बजे आई दो भाइयों की मौत की खबर : शादी की खुशियां मातम में बदलीं; दो भाइयों की मौत से परिवार में मचा कोहराम

भदोही न्यूज़

भदोही: पिपरिस में हाई वोल्टेज करंट से जली गेहूं की फसल, किसानों ने मांगा मुआवजा : किसानों ने मुआवजे और कार्रवाई की मांग की

भदोही न्यूज़

जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में शहीद हुए भदोही के अग्निवीर धीरज गुप्ता, दो माह बाद होनी थी शादी : डीएम-एसपी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

भदोही न्यूज़

भदोही में किसानों का आक्रोश फूटा : भूमाफिया, फर्जी वोटर कार्ड और प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

भदोही न्यूज़

मंदिर निर्माण के नाम पर किसानों को गुमराह करने का आरोप : सुंदरबन कटेबना का मामला प्रशासन तक पहुंचा

भदोही न्यूज़

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री समेत 5 लोगों की विमान हादसे में मौत, पायलट और दो क्रू मेंबर भी शामिल : महाराष्ट्र से एक बड़ी और दुखद खबर सामने

भदोही न्यूज़

भदोही: सुंदरबन कटेबना में जंगल की अंधाधुंध कटाई : जंगली जानवर रिहायशी इलाकों में भटके

भदोही न्यूज़

दबंगों द्वारा किसानों की सक्रमणीय भूमि की खेती रोकी गई, : किसानों को राहत मिलेगी या दबंगों को ही सह मिलेगा? प्रशासन के आश्वासन पर टिकी निगाहें

भदोही न्यूज़

जमीन कब्जा, महिलाओं से अभद्रता के गंभीर आरोप : भदोही में भूमाफिया बेलगाम

भदोही न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.