भदोही हादसा: बहन के फेरे चल रहे थे, भोर 3 बजे आई दो भाइयों की मौत की खबर : शादी की खुशियां मातम में बदलीं; दो भाइयों की मौत से परिवार में मचा कोहराम
🚨 भदोही ब्रेकिंग | PHM NEWS 🚨
26 मई की रात बहन की शादी, भोर 3 बजे आई मौत की खबर — इधर बहन के फेरे, उधर भाइयों की मौत से मचा कोहराम 😢💔
भदोही के हरियांव गांव में 26 मई की रात शादी की खुशियां चल रही थीं। घर में बहन की शादी की रस्में और फेरे हो रहे थे, तभी भोर करीब 3 बजे एक दर्दनाक हादसे की खबर ने पूरे परिवार को झकझोर दिया।
जानकारी के अनुसार, करन गौतम अपनी बहन की शादी के बीच अपने बुआ के लड़कों अर्जुन और रोहन के साथ बाइक से निकला था। रामरायपुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावह था कि करन और अर्जुन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि रोहन गंभीर रूप से घायल हो गया।
एक तरफ बहन की डोली की तैयारी हो रही थी, दूसरी तरफ दो भाइयों की मौत की खबर से परिवार में चीख-पुकार मच गई। शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 🙏😔
#Bhadohi #PHMNews #BreakingNews #RoadAccident #SadNews #UttarPradesh
अन्य खबरें
भदोही में किसानों का आक्रोश फूटा : भूमाफिया, फर्जी वोटर कार्ड और प्रशासन की चुप्पी पर सवाल
भदोही न्यूज़मंदिर निर्माण के नाम पर किसानों को गुमराह करने का आरोप : सुंदरबन कटेबना का मामला प्रशासन तक पहुंचा
भदोही न्यूज़