बरेली न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बरेली
🚨 Breaking News | बरेली

*किसानों की जमीन पर व्यापारियों का कब्जा:* : फरीदपुर में राकेश टिकैत ने कहा- सरकारी नीतियों से किसान खेती छोड़ने को मजबूर

बरेली | 25-Sep-2025 05:41 AM | 262 |
बरेली
फरीदपुर में राकेश टिकैत ने कहा- सरकारी नीतियों से किसान खेती छोड़ने को मजबूर

बरेली के फरीदपुर तहसील में एक कार्यक्रम के दौरान किसान नेता राकेश टिकैत ने सरकार की नीतियों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि किसानों की कई समस्याएं अभी भी अनसुलझी हैं।
   टिकैत ने बताया कि बिजली का निजीकरण किसानों के लिए चिंता का विषय है। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानून नहीं बन पाया है। जंगली जानवरों से फसलों को नुकसान हो रहा है। गन्ने के दाम नहीं बढ़े हैं।
     उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों को खेती छोड़ने के लिए मजबूर कर रही है। जमीनों के दाम बढ़ रहे हैं, लेकिन फसलों के भाव नहीं बढ़े हैं। महंगाई के कारण किसान अपनी जमीनें बेच रहे हैं। व्यापारी इन जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं।
   टिकैत ने कहा कि 20 साल बाद यहां बड़ी मीटिंग हो रही है। कार्यक्रम से पहले वे फरीदपुर तहसील क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित फौजी ढाबे पर रुके। वहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ नाश्ता किया।

अन्य खबरें

लोंगपुर में अम्बेडकर जयंती पर भव्य आयोजन, उमड़ा जनसैलाब : लोंगपुर में अम्बेडकर जयंती के अवसर पर वीर शक्ति संगठन के तत्वावधान में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया

बरेली न्यूज़

नवरात्र में मांस बिक्री पर बवाल : फरीदपुर में पत्रकार से बदसलूकी, हिंदू संगठनों का फूटा गुस्सा

बरेली न्यूज़

सीएम डैशबोर्ड में बरेली नंबर-1 : विकास और राजस्व कार्यों में प्रदेश में बनाई पहचान

बरेली न्यूज़

होली के रंग में डूबे बरेली के अफसर : चुम्मा-चुम्मा' और 'लंदन ठुमका' पर झूमे अधिकारी

बरेली न्यूज़

फरीदपुर में तेज रफ्तार वाहन ने युवक को टक्कर मारी : खलपुर निवासी गंभीर घायल, पुलिस ने अस्पताल भेजा

बरेली न्यूज़

मौत के साए में चलता खनन, भुता में कानून से बेखौफ डंपर : हादसे के बाद भी जारी काम ने खोली प्रशासनिक लापरवाही की परतें

बरेली न्यूज़

फरीदपुर रविवार सुबह घने कोहरे के कारण द्वारकेश चीनी मिल के पास 2 रोडवेज बस समेत कई वाहन टकराए, चालक गंभीर : द्वारकेश चीनी मिल के पास खराब दृश्यता के चलते दो रोडवेज बसों सहित आधा दर्जन से अधिक वाहन आपस में टकरा गए।

बरेली न्यूज़

सर्किट हाउस में टूटी सांसों की डोर, फरीदपुर विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का मेडिसटी हास्पिटल में हार्टअटैक से निधन : पशुधन मंत्री की बैठक के दौरान बिगड़ी तबीयत*

बरेली न्यूज़

सर्दी और कोहरे के कारण आठवीं तक स्कूलों में 20 दिसंबर तक छुट्टी, जिले में आदेश जारी : मौसम विभाग ने तीन दिन तक कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

बरेली न्यूज़

26 सितंबर बवाल में मौलाना तौकीर रजा समेत 90 आरोपियों पर चार्जशीट : 12 में से 7 संगीन मुकदमों में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बरेली न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.