बरेली न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बरेली
🚨 Breaking News | बरेली

होली के रंग में डूबे बरेली के अफसर : चुम्मा-चुम्मा' और 'लंदन ठुमका' पर झूमे अधिकारी

बरेली | 06-Mar-2026 10:11 PM | 262 |
बरेली
चुम्मा-चुम्मा' और 'लंदन ठुमका' पर झूमे अधिकारी

बरेली में रंगों के त्योहार होली पर इस बार प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों का अंदाज बिल्कुल अलग और मस्ती भरा नजर आया। होली के मौके पर आयोजित कार्यक्रमों में अफसरों ने जमकर रंग-गुलाल खेला और ढोल नगाड़ों व फिल्मी गानों पर डांस करते दिखाई दिए।

डीएम आवास से शुरू हुआ रंग और गुलाल का दौर

होली की सुबह सबसे पहले जिलाधिकारी अविनाश सिंह के आवास पर अधिकारियों का जमावड़ा लगा। यहां एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी सिटी मानुष पारीक समेत कई पुलिस अधिकारी पहुंचे और जिलाधिकारी के साथ गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। हंसी-मजाक और रंगों के बीच यहीं से अफसरों की होली का सिलसिला शुरू हुआ।

डीआईजी और कमिश्नर आवास पर भी चला होली मिलन

डीएम आवास से निकलने के बाद अधिकारियों का काफिला डीआईजी अजय कुमार साहनी के आवास पहुंचा। यहां भी रंग-गुलाल उड़ाया

गया और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी गई। इसके बाद कमिश्नर आवास पर भी अधिकारियों का जमावड़ा लगा, जहां होली मिलन का दौर देर तक चलता रहा।

एडीजी आवास पर मस्ती का हाई वोल्टेज माहौल

इसके बाद सभी अधिकारी एडीजी रमित शर्मा के आवास पहुंचे, जहां पुलिस कर्मियों के लिए विशेष होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। ढोल, डीजे और रंग-गुलाल के बीच पुलिस अधिकारी और कर्मचारी एक-दूसरे को रंग लगाकर जश्न मनाते नजर आए। हर तरफ रंग, संगीत और ठहाकों की गूंज सुनाई दे रही थी।

गाना बजते ही डांस फ्लोर पर

उत्तर गए एसएसपी

कार्यक्रम के दौरान जैसे ही फिल्मी गाने बजे एसएसपी अनुराग आर्य खुद को रोक नहीं सके और डांस फ्लोर पर उतर आए। मशहूर गाने 'चुम्मा दे दे चुम्मा पर उनका जोश और अंदाज देखने लायक था। कभी भांगड़ा तो कभी फिल्मी स्टेप्स के साथ उन्होंने जमकर डांस किया, जिसे देखकर पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी झूम उठे।

आईपीएस अशिका का 'लंदन ठुमका' बना आकर्षण

इस दौरान आईपीएस अंशिका वर्मा ने काला चश्मा लगाकर फिल्म क्वीन के लोकप्रिय गीत लंदन ठुमकदा पर धमाकेदार डांस किया। उनके स्टेप्स और अंदाज ने कार्यक्रम में चार चांद

लगा दिए। अफसरों की मस्ती देखकर वहां मौजूद पुलिसकर्मी भी डांस में शामिल हो गए।

एडीजी को बाहर बुलाने के लिए गाना भी गाया

बताया जाता है कि जब अधिकारी एडीजी रमित शर्मा के आवास पहुंचे तो वह बाहर नहीं निकले। इस पर एसएसपी अनुराग आर्य ने गाना गाकर उन्हें बाहर आने का न्योता दिया- तुम खूब लगती हो...'। इसके बाद डीआईजी अजय कुमार साहनी ने माइक संभालते हुए कहा कि आपने होली खेलने का वादा किया था, अब बाहर आइए। थोड़ी देर बाद एडीजी बाहर आए और फिर रंग-गुलाल के साथ जश्न शुरू हो गया।

कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

इस दौरान एडीजी रमित शर्मा, डीआईजी अजय कु‌मार साहनी, जिलाधिकारी अविनाश सिंह, एसएसपी अनुराग आर्य, आईपीएस अशिका वर्मा, एसपी सिटी मानुष पारीक समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और भाईचारे का संदेश दिया।

अन्य खबरें

लोंगपुर में अम्बेडकर जयंती पर भव्य आयोजन, उमड़ा जनसैलाब : लोंगपुर में अम्बेडकर जयंती के अवसर पर वीर शक्ति संगठन के तत्वावधान में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया

बरेली न्यूज़

नवरात्र में मांस बिक्री पर बवाल : फरीदपुर में पत्रकार से बदसलूकी, हिंदू संगठनों का फूटा गुस्सा

बरेली न्यूज़

सीएम डैशबोर्ड में बरेली नंबर-1 : विकास और राजस्व कार्यों में प्रदेश में बनाई पहचान

बरेली न्यूज़

फरीदपुर में तेज रफ्तार वाहन ने युवक को टक्कर मारी : खलपुर निवासी गंभीर घायल, पुलिस ने अस्पताल भेजा

बरेली न्यूज़

मौत के साए में चलता खनन, भुता में कानून से बेखौफ डंपर : हादसे के बाद भी जारी काम ने खोली प्रशासनिक लापरवाही की परतें

बरेली न्यूज़

फरीदपुर रविवार सुबह घने कोहरे के कारण द्वारकेश चीनी मिल के पास 2 रोडवेज बस समेत कई वाहन टकराए, चालक गंभीर : द्वारकेश चीनी मिल के पास खराब दृश्यता के चलते दो रोडवेज बसों सहित आधा दर्जन से अधिक वाहन आपस में टकरा गए।

बरेली न्यूज़

सर्किट हाउस में टूटी सांसों की डोर, फरीदपुर विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का मेडिसटी हास्पिटल में हार्टअटैक से निधन : पशुधन मंत्री की बैठक के दौरान बिगड़ी तबीयत*

बरेली न्यूज़

सर्दी और कोहरे के कारण आठवीं तक स्कूलों में 20 दिसंबर तक छुट्टी, जिले में आदेश जारी : मौसम विभाग ने तीन दिन तक कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

बरेली न्यूज़

26 सितंबर बवाल में मौलाना तौकीर रजा समेत 90 आरोपियों पर चार्जशीट : 12 में से 7 संगीन मुकदमों में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बरेली न्यूज़

इंस्पेक्टर यूपी पुलिस का रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन के बिछाए जाल फंसे : बरेली जिले में पुलिस का इंस्पेक्टर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया है

बरेली न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.