बरेली न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बरेली
🚨 Breaking News | बरेली

सीएम डैशबोर्ड में बरेली नंबर-1 : विकास और राजस्व कार्यों में प्रदेश में बनाई पहचान

बरेली | 10-Mar-2026 07:54 PM | 262 |
बरेली
विकास और राजस्व कार्यों में प्रदेश में बनाई पहचान

जनपद बरेली ने विकास और राजस्व कार्यों में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में बड़ा मुकाम हासिल किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी फरवरी 2026 की सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में बरेली ने पूरे उत्तर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि जिलाधिकारी अविनाश सिंह की सख्त मॉनिटरिंग और अधिकारियों की लगातार मेहनत का परिणाम मानी जा रही है।

विकास कार्यक्रमों में बरेली अव्वल

प्रदेश सरकार की ओर से विकास और राजस्व से जुड़े कार्यों की निगरानी के लिए सीएम डैशबोर्ड पोर्टल पर हर महीने जिलों का मूल्यांकन किया जाता है। फरवरी 2026 की जारी रैंकिंग में विकास कार्यक्रमों में बरेली प्रदेश में पहले स्थान पर रहा। वहीं राजस्व कार्यक्रमों में जिले ने तीसरा स्थान हासिल किया। दोनों को मिलाकर बनी ओवरऑल रैंकिंग में भी बरेली प्रदेश में नंबर-1 पर पहुंच गया।

तीन पायदान की लगाई छलांग

जनवरी 2026 की रैंकिंग में बरेली चौथे स्थान पर था, लेकिन फरवरी में जिले ने तीन पायदान की छलांग लगाते हुए पहला स्थान हासिल कर लिया। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार योजनाओं की नियमित समीक्षा और समयबद्ध कार्यवाही से यह सुधार संभव हो पाया।

राजस्व कार्यों में भी हुआ सुधार

राजस्व कार्यक्रमों में भी जिले ने उल्लेखनीय प्रगति की है। जनवरी में जहां बरेली को नौवां स्थान मिला था, वहीं फरवरी में जिले ने छह पायदान की छलांग लगाकर तीसरा स्थान हासिल कर लिया। अधिकारियों का कहना है कि लंबित मामलों के निस्तारण और नियमित मॉनिटरिंग से यह परिणाम सामने आया है।

डीएम की सख्त मॉनिटरिंग का दिखा असर

जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने विकास योजनाओं और राजस्व कार्यों की लगातार समीक्षा बैठकें कर अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। विभागों के बीच बेहतर समन्वय और नियमित प्रगति रिपोर्ट के चलते जिले का प्रदर्शन बेहतर हुआ और बरेली प्रदेश में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया।

अधिकारियों को दी बधाई

इस उपलब्धि पर डीएम अविनाश सिंह ने सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि विकास योजनाओं की गति और पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने निर्देश दिए कि योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाई जाए, ताकि बरेली की रैंकिंग आगे भी प्रदेश में शीर्ष पर बनी रहे।

अन्य खबरें

लोंगपुर में अम्बेडकर जयंती पर भव्य आयोजन, उमड़ा जनसैलाब : लोंगपुर में अम्बेडकर जयंती के अवसर पर वीर शक्ति संगठन के तत्वावधान में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया

बरेली न्यूज़

नवरात्र में मांस बिक्री पर बवाल : फरीदपुर में पत्रकार से बदसलूकी, हिंदू संगठनों का फूटा गुस्सा

बरेली न्यूज़

होली के रंग में डूबे बरेली के अफसर : चुम्मा-चुम्मा' और 'लंदन ठुमका' पर झूमे अधिकारी

बरेली न्यूज़

फरीदपुर में तेज रफ्तार वाहन ने युवक को टक्कर मारी : खलपुर निवासी गंभीर घायल, पुलिस ने अस्पताल भेजा

बरेली न्यूज़

मौत के साए में चलता खनन, भुता में कानून से बेखौफ डंपर : हादसे के बाद भी जारी काम ने खोली प्रशासनिक लापरवाही की परतें

बरेली न्यूज़

फरीदपुर रविवार सुबह घने कोहरे के कारण द्वारकेश चीनी मिल के पास 2 रोडवेज बस समेत कई वाहन टकराए, चालक गंभीर : द्वारकेश चीनी मिल के पास खराब दृश्यता के चलते दो रोडवेज बसों सहित आधा दर्जन से अधिक वाहन आपस में टकरा गए।

बरेली न्यूज़

सर्किट हाउस में टूटी सांसों की डोर, फरीदपुर विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का मेडिसटी हास्पिटल में हार्टअटैक से निधन : पशुधन मंत्री की बैठक के दौरान बिगड़ी तबीयत*

बरेली न्यूज़

सर्दी और कोहरे के कारण आठवीं तक स्कूलों में 20 दिसंबर तक छुट्टी, जिले में आदेश जारी : मौसम विभाग ने तीन दिन तक कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

बरेली न्यूज़

26 सितंबर बवाल में मौलाना तौकीर रजा समेत 90 आरोपियों पर चार्जशीट : 12 में से 7 संगीन मुकदमों में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बरेली न्यूज़

इंस्पेक्टर यूपी पुलिस का रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन के बिछाए जाल फंसे : बरेली जिले में पुलिस का इंस्पेक्टर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया है

बरेली न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.