बरेली न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बरेली
🚨 Breaking News | बरेली

सर्दी और कोहरे के कारण आठवीं तक स्कूलों में 20 दिसंबर तक छुट्टी, जिले में आदेश जारी : मौसम विभाग ने तीन दिन तक कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

बरेली | 18-Dec-2025 10:32 AM | 262 |
बरेली
मौसम विभाग ने तीन दिन तक कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

बरेली जिले में दो दिन से कड़ाके की सर्दी हो रही है। मौसम विभाग ने तीन दिन तक कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके मद्देनजर जिले में आठवीं तक के स्कूलों में 20 दिसंबर तक अवकाश घोषित कर दिया गया है।बरेली में कड़ाके की सर्दी और कोहरे के बीच स्कूली बच्चों के लिए राहतभरी खबर है। 

सर्दी और कोहरे के प्रकोप को देखते हुए कक्षा एक से आठवीं तक के सभी स्कूलों में 20 दिसंबर तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। डीएम अविनाश सिंह के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. विनीता की ओर से बुधवार को अवकाश का आदेश जारी किया गया जारी आदेश के मुताबिक अत्याधिक ठंड और कोहरे के चलते जिले में संचालित आठवीं तक के सभी स्कूलों में 20 दिसंबर तक अवकाश रहेगा। इस दौरान अगर कोई विद्यालय खुला पाया जाताहै तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। आदेश में यह भी कहा गया है कि अगर किसी विद्यालय में पूर्व से परीक्षा निर्धारित है तो परीक्षा यथावत होगी।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.