बरेली न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बरेली
🚨 Breaking News | बरेली

प्रेम प्रसंग में युवक ने दी जान, शीशम के पेड़ से लटका मिला शव : पीलीभीत के रहने वाले युवक का फंदे से लटका मिला शव, घायल अवस्था में युवक के भागने का वीडियो वायरल, हत्या का आरोप

बरेली | 28-Oct-2025 12:29 AM | 262 |
बरेली
पीलीभीत के रहने वाले युवक का फंदे से लटका मिला शव, घायल अवस्था में युवक के भागने का वीडियो वायरल, हत्या का आरोप

बरेली:-पीलीभीत के बीसलपुर क्षेत्र के गांव पटनिया निवासी आदेश सिंह का शव रविवार को बरेली के मनपुरा में पेड़ से लटका मिला। आदेश के परिजनों ने पड़ोस के गांव कपूरपुर के लोगों पर बेटे की पीटकर हत्या करने और शव लटकाने का आरोप लगाया है।एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि पोस्टमॉर्टम में फंदे से लटकने से मौत की पुष्टि हुई है। शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। आदेश की एक ऑडियो क्लिप मिली है जिसमें वह अपने रिश्तेदार से परिवार वालों का ख्याल रखने को कह रहा है। इसमें वह यह कह रहा था कि मुझे नहीं पता कि मैं अब बचूंगा या नहीं।आदेश (27) की मनपुरा में रिश्तेदारी थी। कपूरपुर निवासी युवती पीलीभीत के रहने वाले युवक का फंदे से लटका मिला शव, घायल अवस्था में युवक के भागने का वीडियो वायरल, हत्या का आरोप पुलिस बोली- पिटाई से आहत होकर आदेश ने की खुदकुशी से उसका प्रेम प्रसंग था। आदेश शनिवार शाम कपूरपुर में प्रेमिका से मिलने गया था। एसपी ने कहा कि वहां कुछ लोगों ने दोनों को एक साथ देखकर आदेश की पिटाई कर दी।आदेश के पिता ने शिकायत में कहा कि उनका बेटा हरियाणा में एक डेयरी पर काम करता था। कपूरपुर के लोग भी वहीं काम करते थे। वह मनपुरा में रिश्तेदारी में गया था। तभी हरियाणा में साथ काम करने वाला उन्हीं के गांव का एक युवक आदेश को लेकर कपूरपुर में साथियों के पास पहुंच गया। एसपी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में ऐसा लग रहा है कि घायल आदेश ने पिटाई से आहत होकर खुदकुशी कर ली। लेकिन विस्तृत जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा। घायल अवस्था में उसका एक वीडियो भी वायरल है। 

अन्य खबरें

लोंगपुर में अम्बेडकर जयंती पर भव्य आयोजन, उमड़ा जनसैलाब : लोंगपुर में अम्बेडकर जयंती के अवसर पर वीर शक्ति संगठन के तत्वावधान में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया

बरेली न्यूज़

नवरात्र में मांस बिक्री पर बवाल : फरीदपुर में पत्रकार से बदसलूकी, हिंदू संगठनों का फूटा गुस्सा

बरेली न्यूज़

सीएम डैशबोर्ड में बरेली नंबर-1 : विकास और राजस्व कार्यों में प्रदेश में बनाई पहचान

बरेली न्यूज़

होली के रंग में डूबे बरेली के अफसर : चुम्मा-चुम्मा' और 'लंदन ठुमका' पर झूमे अधिकारी

बरेली न्यूज़

फरीदपुर में तेज रफ्तार वाहन ने युवक को टक्कर मारी : खलपुर निवासी गंभीर घायल, पुलिस ने अस्पताल भेजा

बरेली न्यूज़

मौत के साए में चलता खनन, भुता में कानून से बेखौफ डंपर : हादसे के बाद भी जारी काम ने खोली प्रशासनिक लापरवाही की परतें

बरेली न्यूज़

फरीदपुर रविवार सुबह घने कोहरे के कारण द्वारकेश चीनी मिल के पास 2 रोडवेज बस समेत कई वाहन टकराए, चालक गंभीर : द्वारकेश चीनी मिल के पास खराब दृश्यता के चलते दो रोडवेज बसों सहित आधा दर्जन से अधिक वाहन आपस में टकरा गए।

बरेली न्यूज़

सर्किट हाउस में टूटी सांसों की डोर, फरीदपुर विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का मेडिसटी हास्पिटल में हार्टअटैक से निधन : पशुधन मंत्री की बैठक के दौरान बिगड़ी तबीयत*

बरेली न्यूज़

सर्दी और कोहरे के कारण आठवीं तक स्कूलों में 20 दिसंबर तक छुट्टी, जिले में आदेश जारी : मौसम विभाग ने तीन दिन तक कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

बरेली न्यूज़

26 सितंबर बवाल में मौलाना तौकीर रजा समेत 90 आरोपियों पर चार्जशीट : 12 में से 7 संगीन मुकदमों में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बरेली न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.