बांदा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बांदा
🚨 Breaking News | बांदा

युवक मंगल दलों को मिली प्रोत्साहन किट, सजीव प्रसारण के बीच हुआ वितरण कार्यक्रम : युवक मंगल दलों को खेल प्रोत्साहन किट सामग्री वितरित की गई

बांदा | 14-Oct-2025 08:32 AM | 65 |
बांदा
युवक मंगल दलों को खेल प्रोत्साहन किट सामग्री वितरित की गई

युवक मंगल दलों को मिली प्रोत्साहन किट, सजीव प्रसारण के बीच हुआ वितरण कार्यक्रम

बांदा। युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधान में सोमवार को विकास भवन सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में आयोजित महिला एवं युवक मंगल दल प्रमाणपत्र एवं खेल प्रोत्साहन किट वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। इसी क्रम में जनपद में भी युवक मंगल दलों को खेल प्रोत्साहन किट सामग्री वितरित की गई।

नेताओं ने बढ़ाया उत्साह

कार्यक्रम में विधायक सदर प्रकाश द्विवेदी ने युवक/महिला मंगल दलों को संबोधित करते हुए कहा कि—

“ग्रामों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार किट वितरित कर रही है। मंगल दल न सिर्फ खेल बल्कि रचनात्मक गतिविधियों में भी भाग लें।”

उन्होंने बताया कि प्रत्येक ग्राम में 09 सदस्यों की युवक/महिला मंगल दल कमेटी गठित की गई है और ग्राम पंचायतों में खेल मैदानों का निर्माण भी कराया गया है।

इस अवसर पर विधायक नरैनी ओममणि वर्मा के साथ संयुक्त रूप से कंधा पुरवा के युवक मंगल दल सदस्य सुनील कुमार और बबेरू के युवक मंगल दल के नीरज कुमार को खेल-कूद सामग्री किट प्रदान की गई।

"शिक्षा के साथ खेल भी जरूरी" – ओममणि वर्मा

विधायक ओममणि वर्मा ने कहा कि—

“शिक्षा के साथ खेल-कूद भी जीवन के लिए आवश्यक हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'खेलो इंडिया' अभियान के जरिए युवाओं को मंच दिया है।”

इस वर्ष वितरित किटों का विवरण

  • 77 पुरुष मंगल दल
  • 87 महिला मंगल दल 👉 कुल: 164 मंगल दलों को खेल किटें वितरित की जा चुकी हैं।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में जिलाधिकारी जे. रीभा, नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू, ब्लाक प्रमुख बड़ोखर खुर्द स्वर्ण कुमार सोनू, सदर विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, अंकित बासू, परियोजना निदेशक डीआरडीए सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

अन्य खबरें

गैस सिलेंडर की समस्या पर सपा नेताओं का विरोध,एजेंसियों से समाधान की मांग : हाकरों की संख्या बढ़ाने तथा सुरक्षा व निगरानी की व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की

बांदा न्यूज़

कथा की कवरेज करने गए छायाकार का पर्स चोरी : पीड़ित ने थाने में दी तहरीर,रिपोर्ट दर्ज करने की मांग

बांदा न्यूज़

वरासत के मामलों का समय से निस्तारण करें : नंदी : प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

गुणवत्ता के साथ परियोजनाओं को तेज गति से पूर्ण किया जाए : आयुक्त : आयुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

बाबा बागेश्वर धाम की कथा के द्वितीय दिन उमड़ा आस्था का सैलाब : यूपी सरकार के मंत्रियों सहित लाखों श्रद्धालुओं का जनसमूह

बांदा न्यूज़

ऋषि बामदेव की धरती से गूंजा समरसता का संदेश : लाखों भक्तों ने सुनी हनुमंत कथा

बांदा न्यूज़

जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन : छात्रों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

बांदा न्यूज़

जीवन को सरल व सहज बनाकर ही भगवान की प्राप्ति संभव : पं. धीरेंद्र शास्त्री

बांदा न्यूज़

धूमधाम से मनाया गया बसपा सुप्रीमो मायावती का 70 वां जन्मदिवस : कांशीराम पार्क में आयोजित हुआ मंडल स्तरीय जनकल्याणकारी दिवस

बांदा न्यूज़

बागेश्वर धाम सरकार के आगमन पर निकली भव्य कलश यात्रा : नगर में भक्तिमय वातावरण

बांदा न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.