बांदा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बांदा
🚨 Breaking News | बांदा

एबीवीपी ने मनाया राष्ट्रीय युवा दिवस, जनपद में 33 कार्यक्रमों का हुआ आयोजन : प्रांत उपाध्यक्ष समेत प्रमुख पदाधिकारियों ने युवाओं को किया संबोधित

बांदा | 13-Jan-2026 08:58 AM | 65 |
बांदा
प्रांत उपाध्यक्ष समेत प्रमुख पदाधिकारियों ने युवाओं को किया संबोधित

एबीवीपी ने मनाया राष्ट्रीय युवा दिवस, जनपद में 33 कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
प्रांत उपाध्यक्ष समेत प्रमुख पदाधिकारियों ने युवाओं को किया संबोधित
बांदा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की बांदा इकाई द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर जनपद भर में कुल 33 विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को केंद्र में रखते हुए युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया गया।
जगतगुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एवं एबीवीपी के प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. पवन कश्यप ने महर्षि विद्यापीठ कन्या इंटर कॉलेज, बबेरू में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। उनका संपूर्ण जीवन भारत की अखंडता के साथ-साथ विश्व बंधुत्व की भावना को सशक्त करने वाला रहा है। उन्होंने युवाओं से आत्मविश्वास, प्रगतिशील सोच और राष्ट्र निर्माण के भाव से समाज के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
इसी क्रम में अतर्रा नगर में प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. अजय आर्या, डॉ. वीरेंद्र दीक्षित, फतेहगंज में संकल्प चतुर्वेदी व धनंजय गुप्ता, बदौसा में स्नेहा नामदेव, दिलीप नरैनी में प्रांत सह संयोजक सुभाष त्रिपाठी, जसपुरा में योगेश चंदेल, पैलानी में जिला संयोजक गोविंद तिवारी, बिसंडा में जिला सहसंयोजक कार्तिकेय गुप्ता, बांदा नगर में नवीन पांडे, श्लोक द्विवेदी, विभाग सह प्रमुख डॉ. अशोक परिहार, मानसी धुरिया, रमेंद्र शर्मा, तथा बांदा कृषि विश्वविद्यालय में पीयूष सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित किया।
कार्यक्रमों के दौरान विकसित भारत में युवाओं की भूमिका, युवा संवाद, विद्यार्थी संवाद, संगोष्ठी, युवोत्सव, खेल प्रतियोगिताएं, माल्यार्पण व पुष्पांजलि जैसे विविध आयोजनों के माध्यम से स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को विद्यार्थियों तक पहुंचाया गया।

अन्य खबरें

गैस सिलेंडर की समस्या पर सपा नेताओं का विरोध,एजेंसियों से समाधान की मांग : हाकरों की संख्या बढ़ाने तथा सुरक्षा व निगरानी की व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की

बांदा न्यूज़

कथा की कवरेज करने गए छायाकार का पर्स चोरी : पीड़ित ने थाने में दी तहरीर,रिपोर्ट दर्ज करने की मांग

बांदा न्यूज़

वरासत के मामलों का समय से निस्तारण करें : नंदी : प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

गुणवत्ता के साथ परियोजनाओं को तेज गति से पूर्ण किया जाए : आयुक्त : आयुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

बाबा बागेश्वर धाम की कथा के द्वितीय दिन उमड़ा आस्था का सैलाब : यूपी सरकार के मंत्रियों सहित लाखों श्रद्धालुओं का जनसमूह

बांदा न्यूज़

ऋषि बामदेव की धरती से गूंजा समरसता का संदेश : लाखों भक्तों ने सुनी हनुमंत कथा

बांदा न्यूज़

जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन : छात्रों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

बांदा न्यूज़

जीवन को सरल व सहज बनाकर ही भगवान की प्राप्ति संभव : पं. धीरेंद्र शास्त्री

बांदा न्यूज़

धूमधाम से मनाया गया बसपा सुप्रीमो मायावती का 70 वां जन्मदिवस : कांशीराम पार्क में आयोजित हुआ मंडल स्तरीय जनकल्याणकारी दिवस

बांदा न्यूज़

बागेश्वर धाम सरकार के आगमन पर निकली भव्य कलश यात्रा : नगर में भक्तिमय वातावरण

बांदा न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.