बांदा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बांदा
🚨 Breaking News | बांदा

महिलाओं की समस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण करें: अर्चना पटेल : राज्य महिला आयोग सदस्य ने सुनीं महिलाओं की शिकायतें

बांदा | 20-Nov-2025 08:11 AM | 65 |
बांदा
राज्य महिला आयोग सदस्य ने सुनीं महिलाओं की शिकायतें

 


महिलाओं की समस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण करें: अर्चना पटेल
राज्य महिला आयोग सदस्य ने सुनीं महिलाओं की शिकायतें

बांदा। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना पटेल ने बुधवार को सर्किट हाउस सभागार में महिला जनसुनवाई आयोजित कर महिलाओं की विभिन्न समस्याओं को गहनता से सुना। उन्होंने घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, बालश्रम, बाल विवाह एवं अभद्रता जैसी गंभीर शिकायतों पर संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान आयोग सदस्य ने पुलिस तथा अन्य विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि महिलाओं से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाए और सभी प्रकरणों का शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की सभी योजनाओं में महिलाओं के हितों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए तथा पात्र महिलाओं को योजनाओं से लाभान्वित किया जाना चाहिए। साथ ही, पीड़ित महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने की प्रक्रिया में भी तेजी लाने के निर्देश दिए।

सुनवाई के दौरान ग्राम पचुल्ला निवासी ललिता द्वारा ग्राम के सफाई कर्मी पर अभद्रता का आरोप लगाने पर उन्होंने एसएचओ कोतवाली देहात को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। वहीं बलखण्डीनाका निवासी शबीना द्वारा घर में हुई चोरी के मामले में कार्रवाई न होने की शिकायत पर एसएचओ कोतवाली को तत्काल जांच कर उचित कार्रवाई करने के आदेश दिए।

सर्किट हाउस में जनसुनवाई के बाद अर्चना पटेल ने तिंदवारी में जन चौपाल लगाकर भी महिलाओं की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक, महिला थानाध्यक्ष मोनी निषाद, जिला दिव्यांगजन एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

गैस सिलेंडर की समस्या पर सपा नेताओं का विरोध,एजेंसियों से समाधान की मांग : हाकरों की संख्या बढ़ाने तथा सुरक्षा व निगरानी की व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की

बांदा न्यूज़

कथा की कवरेज करने गए छायाकार का पर्स चोरी : पीड़ित ने थाने में दी तहरीर,रिपोर्ट दर्ज करने की मांग

बांदा न्यूज़

वरासत के मामलों का समय से निस्तारण करें : नंदी : प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

गुणवत्ता के साथ परियोजनाओं को तेज गति से पूर्ण किया जाए : आयुक्त : आयुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

बाबा बागेश्वर धाम की कथा के द्वितीय दिन उमड़ा आस्था का सैलाब : यूपी सरकार के मंत्रियों सहित लाखों श्रद्धालुओं का जनसमूह

बांदा न्यूज़

ऋषि बामदेव की धरती से गूंजा समरसता का संदेश : लाखों भक्तों ने सुनी हनुमंत कथा

बांदा न्यूज़

जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन : छात्रों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

बांदा न्यूज़

जीवन को सरल व सहज बनाकर ही भगवान की प्राप्ति संभव : पं. धीरेंद्र शास्त्री

बांदा न्यूज़

धूमधाम से मनाया गया बसपा सुप्रीमो मायावती का 70 वां जन्मदिवस : कांशीराम पार्क में आयोजित हुआ मंडल स्तरीय जनकल्याणकारी दिवस

बांदा न्यूज़

बागेश्वर धाम सरकार के आगमन पर निकली भव्य कलश यात्रा : नगर में भक्तिमय वातावरण

बांदा न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.