बांदा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बांदा
🚨 Breaking News | बांदा

डिजिटल हिंसा के विरोध में महिलाओं ने भरी हुंकार : मानवाधिकार दिवस के साथ महिला संस्था वनांगना का 16 दिवसीय अभियान शुरू

बांदा | 28-Nov-2025 09:16 AM | 65 |
बांदा
मानवाधिकार दिवस के साथ महिला संस्था वनांगना का 16 दिवसीय अभियान शुरू

डिजिटल हिंसा के विरोध में महिलाओं ने भरी हुंकार
– रैली निकालकर ग्रामीणों को किया जागरूक
– मानवाधिकार दिवस के साथ महिला संस्था वनांगना का 16 दिवसीय अभियान शुरू

नरैनी। महिला संस्था वनांगना द्वारा संचालित “तरंग–मेरे सपने मेरी उड़ान” कार्यक्रम के तहत गुरुवार को 16 दिवसीय अभियान की शुरुआत जमवारा गांव में की गई। इस कार्यक्रम में किशोर, किशोरियों और सामुदायिक लीडर्स को डिजिटल हिंसा, साइबर अपराध और उससे बचाव की जानकारी वीडियो प्रदर्शन के माध्यम से दी गई।

वनांगना की निदेशक पुष्पा शर्मा ने कहा कि भाषा, धर्म, नस्ल, रंग, लिंग, विचार और संपत्ति के आधार पर किसी भी व्यक्ति के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। इसी उद्देश्य से मानवाधिकारों की स्थापना की गई है। जूनियर विद्यालय परिसर में करीब 100 किशोर–किशोरियों और समुदायिक लीडर्स को डिजिटल हिंसा के खतरों तथा साइबर सुरक्षा के तरीकों पर विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर कोई अपराध करता है तो उससे डरें नहीं, बल्कि तुरंत अपने अभिभावक या संबंधित अधिकारियों को सूचना दें।

कार्यक्रम के दौरान लीडर्स द्वारा रैली निकालकर महिलाओं के खिलाफ हिंसा के विरोध में नारे लगाए गए। ग्रामीणों, दुकानदारों और राहगीरों को पर्चे बांटकर मानवाधिकारों और डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। महिलाओं के पैनल ने अपने अनुभव साझा किए।

संकुल प्रभारी खालिद खान ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने महिलाओं को हिंसा के विरुद्ध आवाज उठाने हेतु प्रेरित किया। सीनियर कार्यकर्ता शोभा देवी ने कहा कि लिंग आधारित डिजिटल हिंसा पर मिलकर आवाज उठाना समय की जरूरत है। अंत में सभी ने हस्ताक्षर कर हिंसा समाप्त करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में सहायक टीचर्स राधा, शाहीन, श्यामकली, फरजाना, दीपक, आतिफा, आरती, शिफा, सहबा, तहमीना सहित कई महिलाएं उपस्थित रही।

अन्य खबरें

गैस सिलेंडर की समस्या पर सपा नेताओं का विरोध,एजेंसियों से समाधान की मांग : हाकरों की संख्या बढ़ाने तथा सुरक्षा व निगरानी की व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की

बांदा न्यूज़

कथा की कवरेज करने गए छायाकार का पर्स चोरी : पीड़ित ने थाने में दी तहरीर,रिपोर्ट दर्ज करने की मांग

बांदा न्यूज़

वरासत के मामलों का समय से निस्तारण करें : नंदी : प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

गुणवत्ता के साथ परियोजनाओं को तेज गति से पूर्ण किया जाए : आयुक्त : आयुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

बाबा बागेश्वर धाम की कथा के द्वितीय दिन उमड़ा आस्था का सैलाब : यूपी सरकार के मंत्रियों सहित लाखों श्रद्धालुओं का जनसमूह

बांदा न्यूज़

ऋषि बामदेव की धरती से गूंजा समरसता का संदेश : लाखों भक्तों ने सुनी हनुमंत कथा

बांदा न्यूज़

जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन : छात्रों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

बांदा न्यूज़

जीवन को सरल व सहज बनाकर ही भगवान की प्राप्ति संभव : पं. धीरेंद्र शास्त्री

बांदा न्यूज़

धूमधाम से मनाया गया बसपा सुप्रीमो मायावती का 70 वां जन्मदिवस : कांशीराम पार्क में आयोजित हुआ मंडल स्तरीय जनकल्याणकारी दिवस

बांदा न्यूज़

बागेश्वर धाम सरकार के आगमन पर निकली भव्य कलश यात्रा : नगर में भक्तिमय वातावरण

बांदा न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.