बांदा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बांदा
🚨 Breaking News | बांदा

कम्युनिटी लीडर्स ने बैंक व डाकघर में लिया व्यवहारिक प्रशिक्षण : सरकारी योजनाओं और वित्तीय सेवाओं को समझा

बांदा | 15-Oct-2025 08:45 AM | 65 |
बांदा
सरकारी योजनाओं और वित्तीय सेवाओं को समझा

कम्युनिटी लीडर्स ने बैंक व डाकघर में लिया व्यवहारिक प्रशिक्षण

  • सरकारी योजनाओं और वित्तीय सेवाओं को समझा
  • वनांगना संस्था द्वारा 15 गांवों के लीडर्स का शैक्षणिक भ्रमण

बांदा। महिला सशक्तिकरण एवं बौद्धिक विकास की दिशा में कार्य कर रही वनांगना संस्था द्वारा समुदाय में नेतृत्व कर रही किशोरियों और युवाओं को कम्युनिटी लीडर के रूप में तैयार किया जा रहा है। इसी उद्देश्य से संस्था की ओर से 15 गांवों के लगभग 30 कम्युनिटी लीडर्स को बैंक और डाकघर का शैक्षणिक भ्रमण (Exposure Visit) कराया गया।

बैंक में सीखी वित्तीय साक्षरता

मंगलवार को लीडर्स ने नरैनी के अतर्रा रोड स्थित आर्यवर्त ग्रामीण बैंक का भ्रमण किया। इस दौरान बैंक के फील्ड ऑफिसर सुजीत राजवर ने उन्हें बैंकिंग प्रक्रियाओं की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि बैंक में तीन प्रकार के खाते होते हैं –

  1. बचत खाता (Savings Account)
  2. समूह खाता (Group Account)
  3. स्कॉलर खाता (Scholar Account)

स्कॉलर खाते से जुड़ी जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि यदि खाते में 50 हजार रुपये जमा हैं तो केवल 10 हजार ही निकाले जा सकते हैं, जिससे बचत की प्रवृत्ति मजबूत होती है। युवा लीडर्स ने पासबुक, एटीएम और खाते संचालन से जुड़े सवाल भी पूछे।

डाकघर में समझी योजनाएं

भ्रमण के दौरान समुदायिक लीडर्स ने डाकघर का निरीक्षण किया। यहां डाक सहायक विशाल ने डाकघर में संचालित सरकारी बचत योजनाओं की जानकारी दी।
विशेष रूप से उन्होंने सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में बताया—

"बेटी की आयु 10 वर्ष होने पर माता-पिता उसके नाम से खाता खुलवाकर आरडी शुरू कर सकते हैं। 18 वर्ष की आयु पूरी होने पर जमा राशि का लगभग दोगुना भुगतान किया जाता है।"

उन्होंने डाकघर के पुराने व नए स्वरूप को समझाते हुए कहा कि पहले चिट्ठी और मनीऑर्डर का चलन था, जिसे पोस्टमैन घर-घर पहुंचाता था, अब इसी व्यवस्था को कोरियर सर्विस और डिजिटल लेनदेन ने काफी हद तक बदल दिया है।

लीडर्स ने बढ़ाया ज्ञान

इस भ्रमण में पहली बार शामिल हुए कई लीडर्स ने कहा कि उन्हें बैंक और डाकघर की वास्तविक कार्यप्रणाली को समझने का मौका मिला, जो अब तक सिर्फ सुनने या किताबों तक सीमित था।

ये रहे शामिल

कम्युनिटी लीडर्स आरती, बबली, अल्फिया, रीमा, महक, मंजू, राहुल, दीपक, पंकज, अरविंद, लोकेश सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
संपूर्ण कार्यक्रम की व्यवस्थाएं संस्था की कार्यकर्ता शोभा देवी और फरजाना ने संभालीं।

अन्य खबरें

गैस सिलेंडर की समस्या पर सपा नेताओं का विरोध,एजेंसियों से समाधान की मांग : हाकरों की संख्या बढ़ाने तथा सुरक्षा व निगरानी की व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की

बांदा न्यूज़

कथा की कवरेज करने गए छायाकार का पर्स चोरी : पीड़ित ने थाने में दी तहरीर,रिपोर्ट दर्ज करने की मांग

बांदा न्यूज़

वरासत के मामलों का समय से निस्तारण करें : नंदी : प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

गुणवत्ता के साथ परियोजनाओं को तेज गति से पूर्ण किया जाए : आयुक्त : आयुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

बाबा बागेश्वर धाम की कथा के द्वितीय दिन उमड़ा आस्था का सैलाब : यूपी सरकार के मंत्रियों सहित लाखों श्रद्धालुओं का जनसमूह

बांदा न्यूज़

ऋषि बामदेव की धरती से गूंजा समरसता का संदेश : लाखों भक्तों ने सुनी हनुमंत कथा

बांदा न्यूज़

जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन : छात्रों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

बांदा न्यूज़

जीवन को सरल व सहज बनाकर ही भगवान की प्राप्ति संभव : पं. धीरेंद्र शास्त्री

बांदा न्यूज़

धूमधाम से मनाया गया बसपा सुप्रीमो मायावती का 70 वां जन्मदिवस : कांशीराम पार्क में आयोजित हुआ मंडल स्तरीय जनकल्याणकारी दिवस

बांदा न्यूज़

बागेश्वर धाम सरकार के आगमन पर निकली भव्य कलश यात्रा : नगर में भक्तिमय वातावरण

बांदा न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.