बांदा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बांदा
🚨 Breaking News | बांदा

एसआईआर लोकतंत्र की आधारशिला को मजबूत करने का महत्वपूर्ण कार्य : आयुक्त : अतर्रा व सदर तहसील में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का किया स्थलीय निरीक्षण

बांदा | 12-Jan-2026 08:48 AM | 65 |
बांदा
अतर्रा व सदर तहसील में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का किया स्थलीय निरीक्षण

एसआईआर लोकतंत्र की आधारशिला को मजबूत करने का महत्वपूर्ण कार्य : आयुक्त
अतर्रा व सदर तहसील में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का किया स्थलीय निरीक्षण
बांदा। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत रविवार को मण्डलायुक्त अजीत कुमार ने अतर्रा एवं सदर तहसील क्षेत्र में संचालित कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदाता सूची की शुद्धता, पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि एसआईआर लोकतंत्र की आधारशिला को मजबूत करने का अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है, जिसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।
मण्डलायुक्त ने अतर्रा तहसील अंतर्गत हिन्दू इंटर कॉलेज में संचालित 06 बूथों का निरीक्षण किया, जहां कुल 3804 मतदाता पंजीकृत पाए गए। इनमें 342 मतदाता नो-मैप श्रेणी में तथा 1456 मतदाता एएसडी (एब्सेंट, शिफ्टेड, डेड) के रूप में चिन्हित थे। निरीक्षण के समय सभी बीएलओ उपस्थित पाए गए। इसके पश्चात अतर्रा डिग्री कॉलेज के 05 बूथों का निरीक्षण किया गया, जहां कुल 2898 मतदाता दर्ज थे। यहां 637 मतदाता नो-मैप तथा 1731 मतदाता एएसडी श्रेणी में चिन्हित पाए गए। इस मतदान केंद्र पर भी सभी बीएलओ उपस्थित रहे।
प्राथमिक विद्यालय अनथुवा में संचालित 02 बूथों के निरीक्षण के दौरान कुल 2116 मतदाता पंजीकृत मिले, जिनमें 132 नो-मैप तथा 174 मतदाता एएसडी श्रेणी में चिन्हित थे। यहां भी सभी संबंधित बीएलओ उपस्थित पाए गए।
इसके उपरान्त मण्डलायुक्त ने सदर तहसील अंतर्गत एसआईआर कार्य का निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय अलीगंज में कुल 03 बूथ संचालित हैं। निरीक्षण के समय एक बीएलओ जयप्रकाश तिवारी अनुपस्थित पाए गए, जिसके कारण उनके बूथ का निरीक्षण नहीं हो सका। उपस्थित बीएलओ ने बताया कि दो बूथों में कुल 1539 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 69 नो-मैप तथा 678 एएसडी मतदाता चिन्हित किए गए हैं।
खानकाह इंटर कॉलेज में संचालित 05 बूथों के निरीक्षण के दौरान चार बीएलओ उपस्थित तथा एक अनुपस्थित पाए गए। उपलब्ध जानकारी के अनुसार चार बूथों में कुल 3858 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 302 नो-मैप एवं 635 एएसडी मतदाता चिन्हित किए गए हैं।
निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त ने संबंधित उप जिलाधिकारी एवं ईआरओ को निर्देशित किया कि नो-मैप एवं एएसडी श्रेणी के मतदाताओं का पुनः गहन भौतिक सत्यापन कराया जाए। साथ ही सभी मामलों में विधिक प्रक्रिया, नोटिस, सुनवाई एवं निर्धारित समय-सीमा का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम त्रुटिवश मतदाता सूची से न हटे, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
मण्डलायुक्त ने कहा कि शासन की मंशा है कि हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुरक्षित रहे और निर्वाचन प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी व भरोसेमंद बने। एसआईआर अभियान में सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें, ताकि लोकतांत्रिक व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो सके।

अन्य खबरें

गैस सिलेंडर की समस्या पर सपा नेताओं का विरोध,एजेंसियों से समाधान की मांग : हाकरों की संख्या बढ़ाने तथा सुरक्षा व निगरानी की व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की

बांदा न्यूज़

कथा की कवरेज करने गए छायाकार का पर्स चोरी : पीड़ित ने थाने में दी तहरीर,रिपोर्ट दर्ज करने की मांग

बांदा न्यूज़

वरासत के मामलों का समय से निस्तारण करें : नंदी : प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

गुणवत्ता के साथ परियोजनाओं को तेज गति से पूर्ण किया जाए : आयुक्त : आयुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

बाबा बागेश्वर धाम की कथा के द्वितीय दिन उमड़ा आस्था का सैलाब : यूपी सरकार के मंत्रियों सहित लाखों श्रद्धालुओं का जनसमूह

बांदा न्यूज़

ऋषि बामदेव की धरती से गूंजा समरसता का संदेश : लाखों भक्तों ने सुनी हनुमंत कथा

बांदा न्यूज़

जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन : छात्रों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

बांदा न्यूज़

जीवन को सरल व सहज बनाकर ही भगवान की प्राप्ति संभव : पं. धीरेंद्र शास्त्री

बांदा न्यूज़

धूमधाम से मनाया गया बसपा सुप्रीमो मायावती का 70 वां जन्मदिवस : कांशीराम पार्क में आयोजित हुआ मंडल स्तरीय जनकल्याणकारी दिवस

बांदा न्यूज़

बागेश्वर धाम सरकार के आगमन पर निकली भव्य कलश यात्रा : नगर में भक्तिमय वातावरण

बांदा न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.