बांदा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बांदा
🚨 Breaking News | बांदा

जसपुरा ब्लॉक में SIR कार्यक्रम के तहत बैठक सम्पन्न : डॉ. भीमराव अंबेडकर को दी गई श्रद्धांजलि

बांदा | 07-Dec-2025 08:38 AM | 65 |
बांदा
डॉ. भीमराव अंबेडकर को दी गई श्रद्धांजलि

जसपुरा ब्लॉक में SIR कार्यक्रम के तहत बैठक सम्पन्न

डॉ. भीमराव अंबेडकर को दी गई श्रद्धांजलि

बांदा। जसपुरा ब्लॉक अंतर्गत कुम्हारिया डेरा (गौरी कला) एवं नरजिता ग्राम पंचायत में शनिवार को पूर्व निर्धारित SIR कार्यक्रम के तहत समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव व ब्लॉक प्रभारी ब्रजभूषण यादव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में स्थानीय मुद्दों, संगठन विस्तार, तथा पंचायत व बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। ब्रजभूषण यादव ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर मजबूती से काम करने और जनता की समस्याओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। नेताओं ने डॉ. अंबेडकर के सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया।

बैठक में विधानसभा सचिव करन सिंह परिहार, सपा नेता पुष्पेंद्र सिंह चुनाले, प्रधान नरजिता सुदर्शन प्रजापति, पूर्व प्रधान नारायण दास यादव, विमल सिंह, उदय प्रताप, रमन कुशवाहा, नरेन्द्र सिंह, कमल सिंह, अर्पित सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की समस्याएँ—जैसे सड़क, पेयजल, रोजगार तथा किसान हित से जुड़े मुद्दे—भी बैठक में उठाए। इन समस्याओं के समाधान के लिए संगठन स्तर पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।

अन्य खबरें

गैस सिलेंडर की समस्या पर सपा नेताओं का विरोध,एजेंसियों से समाधान की मांग : हाकरों की संख्या बढ़ाने तथा सुरक्षा व निगरानी की व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की

बांदा न्यूज़

कथा की कवरेज करने गए छायाकार का पर्स चोरी : पीड़ित ने थाने में दी तहरीर,रिपोर्ट दर्ज करने की मांग

बांदा न्यूज़

वरासत के मामलों का समय से निस्तारण करें : नंदी : प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

गुणवत्ता के साथ परियोजनाओं को तेज गति से पूर्ण किया जाए : आयुक्त : आयुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

बाबा बागेश्वर धाम की कथा के द्वितीय दिन उमड़ा आस्था का सैलाब : यूपी सरकार के मंत्रियों सहित लाखों श्रद्धालुओं का जनसमूह

बांदा न्यूज़

ऋषि बामदेव की धरती से गूंजा समरसता का संदेश : लाखों भक्तों ने सुनी हनुमंत कथा

बांदा न्यूज़

जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन : छात्रों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

बांदा न्यूज़

जीवन को सरल व सहज बनाकर ही भगवान की प्राप्ति संभव : पं. धीरेंद्र शास्त्री

बांदा न्यूज़

धूमधाम से मनाया गया बसपा सुप्रीमो मायावती का 70 वां जन्मदिवस : कांशीराम पार्क में आयोजित हुआ मंडल स्तरीय जनकल्याणकारी दिवस

बांदा न्यूज़

बागेश्वर धाम सरकार के आगमन पर निकली भव्य कलश यात्रा : नगर में भक्तिमय वातावरण

बांदा न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.