बांदा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बांदा
🚨 Breaking News | बांदा

बांदा में सपा विधानसभा बैठक संपन्न,नेताओं ने भाजपा पर साधा निशाना : 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को किया गया संबोधित, सांसद और जिलाध्यक्ष पर पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप

बांदा | 06-Oct-2025 08:52 AM | 65 |
बांदा
2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को किया गया संबोधित, सांसद और जिलाध्यक्ष पर पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप

बांदा, रविवार।
समाजवादी पार्टी की बांदा विधानसभा क्षेत्र की बैठक रविवार को विधानसभा अध्यक्ष लालमन यादव के कैंप कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि के रूप में लोधी महेंद्र पाल वर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि पार्टी की ताकत को कम आंकने की गलती न करें – "मिटकर भी रहेंगे कायम, ये इतिहास बताता है... हमसे टकराने की कोशिश मत करना, हमें जंग जीतने का हुनर आता है।"

बैठक में शेखर शर्मा ने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाते हुए कहा कि वे भले ही सांसद, विधायक या जिलाध्यक्ष न हों, लेकिन हर कार्यकर्ता की बात उनके लिए महत्वपूर्ण है और वे 30 मिनट में समाधान देने का वादा करते हैं।

जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव ने कहा कि समय विपरीत है, लेकिन कार्यकर्ताओं को धैर्य रखना होगा। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की नींव हिल चुकी है, और अब 2027 के विधानसभा चुनाव में उसे पूरी तरह से उखाड़ फेंकना है। उन्होंने अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प दोहराया।

विधानसभा अध्यक्ष लालमन यादव ने अपनी बातों में स्थानीय भाजपा नेताओं पर तीखा हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा के सांसद और जिलाध्यक्ष भाजपा के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी द्वारा अधिकारियों से मारपीट व अभद्र व्यवहार पर भी सांसद और जिलाध्यक्ष की चुप्पी, मौन सहमति दर्शाती है।"
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सांसद निधि से हो रहे कार्य भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए हैं, और पार्टी नेतृत्व को बेचने का काम किया जा रहा है।

कार्यक्रम का संचालन रवि दिवाकर ने किया। बैठक में कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से:

  • छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव व जिला मीडिया प्रभारी प्रमोद गुप्ता
  • राजा नगर अध्यक्ष कुतैब जमा, रियाज अली, पंकज यादव, नौशाद अली, नेतराम वर्मा, अर्जुन अनुरागी, प्रमोद यादव, प्रदीप यादव, बंशगोपाल नामदेव, शिव विलास कुशवाहा, दीपक पटेरिया, राजेश भारती, राजू तोमर, प्रमोद कुमार, मुन्नू सिंह आदि शामिल रहे।

यह बैठक आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए पार्टी को फिर से संगठित करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

अन्य खबरें

गैस सिलेंडर की समस्या पर सपा नेताओं का विरोध,एजेंसियों से समाधान की मांग : हाकरों की संख्या बढ़ाने तथा सुरक्षा व निगरानी की व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की

बांदा न्यूज़

कथा की कवरेज करने गए छायाकार का पर्स चोरी : पीड़ित ने थाने में दी तहरीर,रिपोर्ट दर्ज करने की मांग

बांदा न्यूज़

वरासत के मामलों का समय से निस्तारण करें : नंदी : प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

गुणवत्ता के साथ परियोजनाओं को तेज गति से पूर्ण किया जाए : आयुक्त : आयुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

बाबा बागेश्वर धाम की कथा के द्वितीय दिन उमड़ा आस्था का सैलाब : यूपी सरकार के मंत्रियों सहित लाखों श्रद्धालुओं का जनसमूह

बांदा न्यूज़

ऋषि बामदेव की धरती से गूंजा समरसता का संदेश : लाखों भक्तों ने सुनी हनुमंत कथा

बांदा न्यूज़

जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन : छात्रों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

बांदा न्यूज़

जीवन को सरल व सहज बनाकर ही भगवान की प्राप्ति संभव : पं. धीरेंद्र शास्त्री

बांदा न्यूज़

धूमधाम से मनाया गया बसपा सुप्रीमो मायावती का 70 वां जन्मदिवस : कांशीराम पार्क में आयोजित हुआ मंडल स्तरीय जनकल्याणकारी दिवस

बांदा न्यूज़

बागेश्वर धाम सरकार के आगमन पर निकली भव्य कलश यात्रा : नगर में भक्तिमय वातावरण

बांदा न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.