बांदा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बांदा
🚨 Breaking News | बांदा

उत्कृष्ट कार्य करने वाले उप डाकपाल व शाखा डाकपालों का हुआ सम्मान : तीन उप डाकपाल और छह शाखा डाकपालों को सम्मानित किया गया

बांदा | 03-Nov-2025 08:11 AM | 65 |
बांदा
तीन उप डाकपाल और छह शाखा डाकपालों को सम्मानित किया गया

उत्कृष्ट कार्य करने वाले उप डाकपाल व शाखा डाकपालों का हुआ सम्मान

बबेरू। रविवार को कस्बे के जे.पी. शर्मा इंटर कॉलेज हाल में डाक विभाग द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन उप डाकपाल और छह शाखा डाकपालों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें सांसद व विधायक के हाथों प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद कृष्णा देवी पटेल, पूर्व मंत्री शिवशंकर सिंह पटेल और बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव ने उप डाकपाल राजीव मिश्रा (बबेरू), दिनेश कुमार (कमासिन), आशीष कुमार (ओरन) तथा शाखा डाकपाल नागेंद्र, अजय पाल, शफीसाह, विजय कुमार सिंह, हिमांशु राठौर और फूलचंद कुशवाहा को उपहार देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर सांसद कृष्णा देवी पटेल ने कहा कि डाकघर के अधिकारी और कर्मचारी विभाग की विभिन्न योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में उत्कृष्ट योगदान दे रहे हैं। ऐसे कर्मचारियों का समय-समय पर सम्मान होना प्रेरणादायक है।

डाक अधीक्षक अरुण कुमार ने सम्मानित उप डाकपालों और शाखा डाकपालों को बधाई दी तथा उन्हें डाक विभाग की योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक मैनेजर अरुण कुमार, निरीक्षक डाकघर दक्षिणी विशेष गुप्ता, प्रधानाचार्य डॉ. श्याम मनोहर राव, भास्कर तिवारी, देवदत्त द्विवेदी, गौलाल सहित बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

अन्य खबरें

गैस सिलेंडर की समस्या पर सपा नेताओं का विरोध,एजेंसियों से समाधान की मांग : हाकरों की संख्या बढ़ाने तथा सुरक्षा व निगरानी की व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की

बांदा न्यूज़

कथा की कवरेज करने गए छायाकार का पर्स चोरी : पीड़ित ने थाने में दी तहरीर,रिपोर्ट दर्ज करने की मांग

बांदा न्यूज़

वरासत के मामलों का समय से निस्तारण करें : नंदी : प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

गुणवत्ता के साथ परियोजनाओं को तेज गति से पूर्ण किया जाए : आयुक्त : आयुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

बाबा बागेश्वर धाम की कथा के द्वितीय दिन उमड़ा आस्था का सैलाब : यूपी सरकार के मंत्रियों सहित लाखों श्रद्धालुओं का जनसमूह

बांदा न्यूज़

ऋषि बामदेव की धरती से गूंजा समरसता का संदेश : लाखों भक्तों ने सुनी हनुमंत कथा

बांदा न्यूज़

जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन : छात्रों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

बांदा न्यूज़

जीवन को सरल व सहज बनाकर ही भगवान की प्राप्ति संभव : पं. धीरेंद्र शास्त्री

बांदा न्यूज़

धूमधाम से मनाया गया बसपा सुप्रीमो मायावती का 70 वां जन्मदिवस : कांशीराम पार्क में आयोजित हुआ मंडल स्तरीय जनकल्याणकारी दिवस

बांदा न्यूज़

बागेश्वर धाम सरकार के आगमन पर निकली भव्य कलश यात्रा : नगर में भक्तिमय वातावरण

बांदा न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.