बांदा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बांदा
🚨 Breaking News | बांदा

जनपद बांदा में पुलिस झण्डा दिवस पर पुलिस अधीक्षक ने फहराया ध्वज,दी सलामी : ध्वजारोहण के बाद पुलिसकर्मियों को पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 का संदेश पढ़कर सुनाया गया

बांदा | 24-Nov-2025 09:15 AM | 65 |
बांदा
ध्वजारोहण के बाद पुलिसकर्मियों को पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 का संदेश पढ़कर सुनाया गया


जनपद बांदा में पुलिस झण्डा दिवस पर पुलिस अधीक्षक ने फहराया ध्वज, दी सलामी
बांदा। पूरे जनपद में रविवार को पुलिस झण्डा दिवस धूमधाम से मनाया गया। पुलिस लाइन में क्वार्टर गार्ड पर पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने पुलिस झण्डा फहराकर सलामी दी। ध्वजारोहण के बाद पुलिसकर्मियों को पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 का संदेश पढ़कर सुनाया गया। एसपी ने कहा कि यह दिन उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए ऐतिहासिक महत्व रखता है। लाल और नीले रंग का पुलिस ध्वज शक्ति, निष्ठा, अनुशासन और सेवा की भावना का प्रतीक है, जो पुलिस बल में नई ऊर्जा और समर्पण का संचार करता है।

इसी क्रम में पुलिस कार्यालय में सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक ने भी झण्डा फहराकर सलामी दी। जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने कार्यालयों व थानों में पुलिस झण्डे को सलामी दी गई।

क्यों मनाया जाता है पुलिस झण्डा दिवस:
23 नवम्बर 1952 को तत्कालीन प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू ने उत्कृष्ट कार्य के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस को “पुलिस कलर” अर्थात पुलिस ध्वज प्रदान किया था। यह सम्मान पाने वाला यूपी देश का पहला राज्य पुलिस बल बना। पुलिस ध्वज बल के गौरव, सम्मान और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है। अपने इसी गौरवशाली इतिहास की याद में उत्तर प्रदेश पुलिस हर वर्ष 23 नवंबर को पुलिस झण्डा दिवस मनाती है।

अन्य खबरें

गैस सिलेंडर की समस्या पर सपा नेताओं का विरोध,एजेंसियों से समाधान की मांग : हाकरों की संख्या बढ़ाने तथा सुरक्षा व निगरानी की व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की

बांदा न्यूज़

कथा की कवरेज करने गए छायाकार का पर्स चोरी : पीड़ित ने थाने में दी तहरीर,रिपोर्ट दर्ज करने की मांग

बांदा न्यूज़

वरासत के मामलों का समय से निस्तारण करें : नंदी : प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

गुणवत्ता के साथ परियोजनाओं को तेज गति से पूर्ण किया जाए : आयुक्त : आयुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

बाबा बागेश्वर धाम की कथा के द्वितीय दिन उमड़ा आस्था का सैलाब : यूपी सरकार के मंत्रियों सहित लाखों श्रद्धालुओं का जनसमूह

बांदा न्यूज़

ऋषि बामदेव की धरती से गूंजा समरसता का संदेश : लाखों भक्तों ने सुनी हनुमंत कथा

बांदा न्यूज़

जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन : छात्रों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

बांदा न्यूज़

जीवन को सरल व सहज बनाकर ही भगवान की प्राप्ति संभव : पं. धीरेंद्र शास्त्री

बांदा न्यूज़

धूमधाम से मनाया गया बसपा सुप्रीमो मायावती का 70 वां जन्मदिवस : कांशीराम पार्क में आयोजित हुआ मंडल स्तरीय जनकल्याणकारी दिवस

बांदा न्यूज़

बागेश्वर धाम सरकार के आगमन पर निकली भव्य कलश यात्रा : नगर में भक्तिमय वातावरण

बांदा न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.