बांदा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बांदा
🚨 Breaking News | बांदा

थाना मटौंध व एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में लूट का अभियुक्त मुठभेड़ में गिरफ्तार : अवैध तमंचा, कारतूस और लूट के नकद रुपए बरामद

बांदा | 15-Oct-2025 08:51 AM | 65 |
बांदा
अवैध तमंचा, कारतूस और लूट के नकद रुपए बरामद

थाना मटौंध व एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में लूट का अभियुक्त मुठभेड़ में गिरफ्तार

  • अवैध तमंचा, कारतूस और लूट के नकद रुपए बरामद
  • पैर में गोली लगने के बाद अभियुक्त गिरफ्तार, अस्पताल में भर्ती

बांदा। थाना मटौंध क्षेत्र में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले अन्तर्राज्यीय कुख्यात लुटेरे ब्रजेन्द्र उर्फ भाऊ को पुलिस ने एसओजी टीम के साथ संयुक्त मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे दबोचा गया।

ऐसे हुई कार्रवाई

बीते रविवार को कोतवाली नगर क्षेत्र के जोगिनी मंदिर के पास खाईपार निवासी गोविंद कुमार पुत्र बाला प्रसाद से तीन अज्ञात बदमाशों ने नकद रुपए लूट लिए थे। इस घटना पर थाना मटौंध में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए टीमों का गठन किया गया।

गौरिहार रोड स्थित चमरहा गांव मोड़ पर चेकिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध असलहा लिए चंद्रिका देवी मंदिर हरदौनी बसहरी रोड पर किसी वारदात की फिराक में खड़ा है।

मुठभेड़ का घटनाक्रम

पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति को आत्मसमर्पण के लिए कहा, लेकिन आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें अभियुक्त ब्रजेन्द्र उर्फ भाऊ के पैर में गोली लगी। घायल हालत में पुलिस ने उसे दबोच कर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति सामान्य बताई गई।

ये सामान बरामद

पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से बरामद किया—

  • एक अवैध तमंचा
  • दो जिंदा कारतूस
  • दो खोखा कारतूस
  • लूट के 1720 रुपए नगद

अभियुक्त की पहचान

  • नाम: ब्रजेन्द्र उर्फ भाऊ
  • पिता का नाम: राम सेवक
  • निवासी: मुडेहरा, थाना प्रकाश बम्हौरी, जनपद छतरपुर (मध्य प्रदेश)

पुलिस ने बताया कि अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं

अन्य खबरें

गैस सिलेंडर की समस्या पर सपा नेताओं का विरोध,एजेंसियों से समाधान की मांग : हाकरों की संख्या बढ़ाने तथा सुरक्षा व निगरानी की व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की

बांदा न्यूज़

कथा की कवरेज करने गए छायाकार का पर्स चोरी : पीड़ित ने थाने में दी तहरीर,रिपोर्ट दर्ज करने की मांग

बांदा न्यूज़

वरासत के मामलों का समय से निस्तारण करें : नंदी : प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

गुणवत्ता के साथ परियोजनाओं को तेज गति से पूर्ण किया जाए : आयुक्त : आयुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

बाबा बागेश्वर धाम की कथा के द्वितीय दिन उमड़ा आस्था का सैलाब : यूपी सरकार के मंत्रियों सहित लाखों श्रद्धालुओं का जनसमूह

बांदा न्यूज़

ऋषि बामदेव की धरती से गूंजा समरसता का संदेश : लाखों भक्तों ने सुनी हनुमंत कथा

बांदा न्यूज़

जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन : छात्रों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

बांदा न्यूज़

जीवन को सरल व सहज बनाकर ही भगवान की प्राप्ति संभव : पं. धीरेंद्र शास्त्री

बांदा न्यूज़

धूमधाम से मनाया गया बसपा सुप्रीमो मायावती का 70 वां जन्मदिवस : कांशीराम पार्क में आयोजित हुआ मंडल स्तरीय जनकल्याणकारी दिवस

बांदा न्यूज़

बागेश्वर धाम सरकार के आगमन पर निकली भव्य कलश यात्रा : नगर में भक्तिमय वातावरण

बांदा न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.