बांदा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बांदा
🚨 Breaking News | बांदा

जसपुरा ब्लॉक के दो बच्चों ने गणित ओलंपियाड में हासिल की बड़ी सफलता : बांदा जिला मुख्यालय में हुई इस प्रतियोगिता में जिलेभर के विद्यालयों से बड़ी संख्या में छात्रों ने प्रतिभाग किया था

बांदा | 27-Nov-2025 08:46 AM | 65 |
बांदा
बांदा जिला मुख्यालय में हुई इस प्रतियोगिता में जिलेभर के विद्यालयों से बड़ी संख्या में छात्रों ने प्रतिभाग किया था

ब्लॉक के दो बच्चों ने गणित ओलंपियाड में हासिल की बड़ी सफलता

जसपुरा। जनपद स्तर पर आयोजित गणित ओलंपिक प्रतियोगिता में जसपुरा ब्लॉक के दो प्रतिभाशाली छात्रों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बांदा जिला मुख्यालय में हुई इस प्रतियोगिता में जिलेभर के विद्यालयों से बड़ी संख्या में छात्रों ने प्रतिभाग किया था। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच जसपुरा के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

बालक वर्ग में बहुउंड्री कंपोजिट विद्यालय के छात्र प्रभात कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जनपद में दूसरा स्थान प्राप्त किया। गणित विषय में उनकी गहरी समझ और तेज तर्क क्षमता ने निर्णायक मंडल को प्रभावित किया। वहीं बालिका वर्ग में कंपोजिट विद्यालय चौकीपुरवा की छात्रा पावनी ने शानदार प्रदर्शन कर तीसरा स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है।

विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक और अभिभावकों ने दोनों बच्चों को बधाई दी है। शिक्षकों का कहना है कि मेहनत, नियमित अभ्यास और विषय के प्रति रुचि ने इन बच्चों को सफलता दिलाई है। जसपुरा ब्लॉक में भी इन उपलब्धियों को लेकर उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों ने कहा कि यह परिणाम साबित करते हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे भी बेहतर मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर बड़ी उपलब्धियाँ हासिल कर सकते 

अन्य खबरें

गैस सिलेंडर की समस्या पर सपा नेताओं का विरोध,एजेंसियों से समाधान की मांग : हाकरों की संख्या बढ़ाने तथा सुरक्षा व निगरानी की व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की

बांदा न्यूज़

कथा की कवरेज करने गए छायाकार का पर्स चोरी : पीड़ित ने थाने में दी तहरीर,रिपोर्ट दर्ज करने की मांग

बांदा न्यूज़

वरासत के मामलों का समय से निस्तारण करें : नंदी : प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

गुणवत्ता के साथ परियोजनाओं को तेज गति से पूर्ण किया जाए : आयुक्त : आयुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

बाबा बागेश्वर धाम की कथा के द्वितीय दिन उमड़ा आस्था का सैलाब : यूपी सरकार के मंत्रियों सहित लाखों श्रद्धालुओं का जनसमूह

बांदा न्यूज़

ऋषि बामदेव की धरती से गूंजा समरसता का संदेश : लाखों भक्तों ने सुनी हनुमंत कथा

बांदा न्यूज़

जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन : छात्रों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

बांदा न्यूज़

जीवन को सरल व सहज बनाकर ही भगवान की प्राप्ति संभव : पं. धीरेंद्र शास्त्री

बांदा न्यूज़

धूमधाम से मनाया गया बसपा सुप्रीमो मायावती का 70 वां जन्मदिवस : कांशीराम पार्क में आयोजित हुआ मंडल स्तरीय जनकल्याणकारी दिवस

बांदा न्यूज़

बागेश्वर धाम सरकार के आगमन पर निकली भव्य कलश यात्रा : नगर में भक्तिमय वातावरण

बांदा न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.