बांदा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बांदा
🚨 Breaking News | बांदा

मशीन खराब होने से किसानों को नहीं मिल सकी खाद : कर्मचारियों पर किसानों ने लगाया भेदभाव का आरोप

बांदा | 30-Sep-2025 08:31 AM | 65 |
बांदा
कर्मचारियों पर किसानों ने लगाया भेदभाव का आरोप

जसपुरा। विकासखंड क्षेत्र के चंदवारा गांव स्थित साधन सहकारी समिति में सोमवार को डीएपी खाद वितरण के दौरान किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह से लाइन में लगे किसानों को मशीन खराब होने के चलते खाद नहीं मिल सकी। निराश होकर कई किसान खाली हाथ ही घर लौटने को मजबूर हो गए।

खाद न मिलने से आक्रोशित किसानों ने समिति परिसर में हंगामा भी किया। किसानों का आरोप है कि समिति के कर्मचारी भेदभावपूर्ण तरीके से कुछ लोगों को अधिक मात्रा में खाद दे रहे हैं, जबकि आम किसानों को दो बोरी तक नहीं मिल पा रही।

नेताओं ने भी उठाई आवाज

सपा नेता पुष्पेंद्र सिंह चुनाले ने आरोप लगाया कि खाद वितरण में सचिव और अध्यक्ष दोनों की मौजूदगी जरूरी है, लेकिन अध्यक्ष केवल अपने चहेतों को खाद दिलाकर चले गए और सचिव नदारद रहे। उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों से शिकायत करने पर जवाब मिला कि मशीन खराब है, जब दुरुस्त होगी तब वितरण शुरू किया जाएगा।

इसी तरह भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश बाजपेयी ने भी क्षेत्र में खाद की किल्लत को लेकर राज्य मंत्री व जिले के आला अधिकारियों को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि किसानों के हित की बात करने वाली सरकार में आज किसान सिर्फ लाइनों में खड़े होकर अपना समय गंवा रहे हैं, लेकिन उन्हें खाद नहीं मिल पा रही।

 

 

अन्य खबरें

गैस सिलेंडर की समस्या पर सपा नेताओं का विरोध,एजेंसियों से समाधान की मांग : हाकरों की संख्या बढ़ाने तथा सुरक्षा व निगरानी की व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की

बांदा न्यूज़

कथा की कवरेज करने गए छायाकार का पर्स चोरी : पीड़ित ने थाने में दी तहरीर,रिपोर्ट दर्ज करने की मांग

बांदा न्यूज़

वरासत के मामलों का समय से निस्तारण करें : नंदी : प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

गुणवत्ता के साथ परियोजनाओं को तेज गति से पूर्ण किया जाए : आयुक्त : आयुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

बाबा बागेश्वर धाम की कथा के द्वितीय दिन उमड़ा आस्था का सैलाब : यूपी सरकार के मंत्रियों सहित लाखों श्रद्धालुओं का जनसमूह

बांदा न्यूज़

ऋषि बामदेव की धरती से गूंजा समरसता का संदेश : लाखों भक्तों ने सुनी हनुमंत कथा

बांदा न्यूज़

जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन : छात्रों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

बांदा न्यूज़

जीवन को सरल व सहज बनाकर ही भगवान की प्राप्ति संभव : पं. धीरेंद्र शास्त्री

बांदा न्यूज़

धूमधाम से मनाया गया बसपा सुप्रीमो मायावती का 70 वां जन्मदिवस : कांशीराम पार्क में आयोजित हुआ मंडल स्तरीय जनकल्याणकारी दिवस

बांदा न्यूज़

बागेश्वर धाम सरकार के आगमन पर निकली भव्य कलश यात्रा : नगर में भक्तिमय वातावरण

बांदा न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.