शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
बांदा न्यूज़

नवजात बालिकाओं के जन्मोत्सव पर माताओं संग काटा गया केक मिशन शक्ति के तहत हुआ भावनात्मक आयोजन, माताओं को मिले उपहार और प्रमाणपत्र

मिशन शक्ति के तहत हुआ भावनात्मक आयोजन, माताओं को मिले उपहार और प्रमाणपत्र
banda-news

नवजात बालिकाओं के जन्मोत्सव पर माताओं संग काटा गया केक

मिशन शक्ति के तहत हुआ भावनात्मक आयोजन, माताओं को मिले उपहार और प्रमाणपत्र

बांदा। मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के अंतर्गत ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम के तहत जिला अस्पताल बांदा में सोमवार को नवजात बालिकाओं का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम में चित्रकूट धाम मंडल के आयुक्त अजीत कुमार, जिलाधिकारी जे. रीभा और पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

आयुक्त और जिलाधिकारी ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और नवजात बालिकाओं की माताओं के साथ केक काटकर बेटियों के जन्मोत्सव का उल्लास मनाया। इस अवसर पर कुल 17 नवजात कन्याओं की माताओं को उपहार व जन्म प्रमाणपत्र भेंट किए गए।

 

“बेटियाँ दो परिवारों की धरोहर होती हैं” — आयुक्त अजीत कुमार

आयुक्त अजीत कुमार ने माताओं को बधाई देते हुए कहा कि

“बेटियाँ आज हर क्षेत्र में नाम रोशन कर रही हैं। वे दो परिवारों की देखभाल और समृद्धि की आधारशिला होती हैं। समाज को बेटियों के जन्म पर गर्व होना चाहिए।”

उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा जन्म से लेकर शिक्षा और विवाह तक बालिकाओं के लिए अनेक योजनाएँ संचालित की जा रही हैं।

“मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत जन्म से लेकर उच्च शिक्षा तक ₹25,000 की वित्तीय सहायता दी जाती है। सभी पात्र परिवारों को इन योजनाओं का लाभ अवश्य लेना चाहिए,” उन्होंने कहा।

डीएम ने दिए निर्देश — हर नवजात बालिका को मिले योजना का लाभ

जिलाधिकारी जे. रीभा ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी नवजात बालिकाओं को कन्या सुमंगला योजना से लाभान्वित कराने की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण कराई जाए।
उन्होंने कहा कि

“हर माता-पिता का यह दायित्व है कि वे अपनी बेटियों को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाएं। शिक्षित बेटियाँ ही सशक्त समाज की नींव हैं।”

इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी मीनू सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (महिला) डॉ. सुनीता सिंह सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी एवं माताएँ उपस्थित रहीं।

यह भी पढ़ें

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज