बांदा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बांदा
🚨 Breaking News | बांदा

धनतेरस पर जसपुरा का बाजार हाउसफुल : चांदी से लेकर कारों तक की हुई जोरदार खरीददारी

बांदा | 19-Oct-2025 08:27 AM | 65 |
बांदा
चांदी से लेकर कारों तक की हुई जोरदार खरीददारी

धनतेरस पर जसपुरा का बाजार हाउसफुल, चांदी से लेकर कारों तक की हुई जोरदार खरीददारी

जसपुरा। धनतेरस के शुभ अवसर पर शनिवार को कस्बा जसपुरा का बाजार खरीददारों से पूरी तरह खचाखच भरा रहा। सुबह जैसे ही शुभ मुहूर्त आरंभ हुआ, लोग पारंपरिक खरीदारी के लिए बाजारों और शोरूम की ओर उमड़ पड़े। सर्राफा बाजार में चांदी के सिक्कों की मांग सबसे अधिक रही। कई दुकानों पर सिक्के और बर्तन खरीदने के लिए ग्राहकों की लाइनें लगी रहीं।

परंपरागत रूप से सोना-चांदी, बर्तन और सिक्के खरीदने के साथ-साथ इस बार लोगों का रुझान आधुनिक वस्तुओं की ओर भी खासा देखने को मिला। इलेक्ट्रॉनिक बाजारों में स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, फ्रिज और किचन उपकरणों की जमकर बिक्री हुई। दुकानदारों के अनुसार, सबसे अधिक भीड़ स्मार्टफोन और टीवी काउंटरों पर देखी गई, जहां ब्रांड कंपनियों द्वारा दिए गए फेस्टिव ऑफर्स, एक पर एक free scheme और डिस्काउंट्स ग्राहकों को आकर्षित कर रहे थे।

वहीं, ऑटोमोबाइल शोरूमों में भी माहौल उत्सव जैसा रहा। धनतेरस के शुभ मुहूर्त में स्कूटी, मोटरसाइकिल और कारों की डिलीवरी के लिए ग्राहकों की लंबी कतार रही। कई परिवार पारंपरिक रीति के अनुसार नारियल तोड़कर और माल्यार्पण कर अपनी नई गाड़ी को घर लेकर गए।

स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि इस बार धनतेरस की बिक्री पिछले वर्षों की तुलना में कहीं अधिक रही है और दीपोत्सव से पहले ही बाजार में उत्सव का रंग साफ नजर आने लगा है।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.