बांदा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बांदा
🚨 Breaking News | बांदा

शादी मदनपुर बालू खदान में अवैध खनन और ओवरलोड ट्रकों का बोलबाला : जिम्मेदारों की सह में हो रहा है अवैध खनन

बांदा | 04-Jan-2026 08:28 AM | 65 |
बांदा
जिम्मेदारों की सह में हो रहा है अवैध खनन

शादी मदनपुर बालू खदान में अवैध खनन और ओवरलोड ट्रकों का बोलबाला
बांदा। पैलानी तहसील क्षेत्र स्थित शादी मदनपुर बालू खदान में इन दिनों अवैध खनन और ओवरलोड ट्रकों का खुलेआम संचालन चर्चा का विषय बना हुआ है। नियमों को ताक पर रखकर दिन-रात बालू का उत्खनन किया जा रहा है, जिससे न केवल सरकारी राजस्व को भारी नुकसान हो रहा है, बल्कि क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई है।स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि खदान से निर्धारित सीमा से कहीं अधिक गहराई तक बालू निकाली जा रही है। पर्यावरणीय मानकों की अनदेखी करते हुए नदी के किनारों को खोखला किया जा रहा है, जिससे भविष्य में कटान, जलस्तर में गिरावट और पर्यावरणीय असंतुलन जैसी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।खदान से निकलने वाले ट्रक क्षमता से कई गुना अधिक बालू लादकर सड़कों पर दौड़ रहे हैं। ओवरलोड ट्रकों के कारण ग्रामीण सड़कों की हालत बद से बदतर हो चुकी है। जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय तेज रफ्तार ट्रकों की आवाज और उड़ती धूल से उनका जीवन दूभर हो गया है। कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार विभागों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। कभी-कभार औपचारिक जांच जरूर होती है, लेकिन कुछ ही समय बाद हालात फिर पहले जैसे हो जाते हैं, जिससे अवैध खनन में संलिप्त लोगों के हौसले और बुलंद हो गए हैं।क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन और खनन विभाग से मांग की है कि शादी मदनपुर बालू खदान में हो रहे अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाई जाए, ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और नियमित निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।इस संबंध में पैलानी के उपजिलाधिकारी अंकित वर्मा से संपर्क करने का प्रयास किया गया,लेकिन उनका फोन नहीं उठ सका।

अन्य खबरें

गैस सिलेंडर की समस्या पर सपा नेताओं का विरोध,एजेंसियों से समाधान की मांग : हाकरों की संख्या बढ़ाने तथा सुरक्षा व निगरानी की व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की

बांदा न्यूज़

कथा की कवरेज करने गए छायाकार का पर्स चोरी : पीड़ित ने थाने में दी तहरीर,रिपोर्ट दर्ज करने की मांग

बांदा न्यूज़

वरासत के मामलों का समय से निस्तारण करें : नंदी : प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

गुणवत्ता के साथ परियोजनाओं को तेज गति से पूर्ण किया जाए : आयुक्त : आयुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

बाबा बागेश्वर धाम की कथा के द्वितीय दिन उमड़ा आस्था का सैलाब : यूपी सरकार के मंत्रियों सहित लाखों श्रद्धालुओं का जनसमूह

बांदा न्यूज़

ऋषि बामदेव की धरती से गूंजा समरसता का संदेश : लाखों भक्तों ने सुनी हनुमंत कथा

बांदा न्यूज़

जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन : छात्रों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

बांदा न्यूज़

जीवन को सरल व सहज बनाकर ही भगवान की प्राप्ति संभव : पं. धीरेंद्र शास्त्री

बांदा न्यूज़

धूमधाम से मनाया गया बसपा सुप्रीमो मायावती का 70 वां जन्मदिवस : कांशीराम पार्क में आयोजित हुआ मंडल स्तरीय जनकल्याणकारी दिवस

बांदा न्यूज़

बागेश्वर धाम सरकार के आगमन पर निकली भव्य कलश यात्रा : नगर में भक्तिमय वातावरण

बांदा न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.