बांदा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बांदा
🚨 Breaking News | बांदा

अलीगंज गणेश भवन में छठे दिन डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने की गणेश प्रतिमा की पूजा,किया स्मारिका का विमोचन : भक्ति और उल्लास से सराबोर गणेश उत्सव के छठे दिन गणेश भवन अलीगंज में विशेष आयोजन हुआ

बांदा | 02-Sep-2025 08:16 AM | 65 |
बांदा
भक्ति और उल्लास से सराबोर गणेश उत्सव के छठे दिन गणेश भवन अलीगंज में विशेष आयोजन हुआ

अलीगंज गणेश भवन में छठे दिन डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने की गणेश प्रतिमा की पूजा, किया स्मारिका का विमोचन

बांदा। भक्ति और उल्लास से सराबोर गणेश उत्सव के छठे दिन अलीगंज स्थित श्री गणेश भवन में विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने 103 वर्ष पुरानी गणेश प्रतिमा की विधिवत पूजा-अर्चना और माल्यार्पण किया।

यह प्रतिमा ऐतिहासिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। इसे महान स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने आजादी की लड़ाई के दौरान स्थापित किया था। तिलक ने इस प्रतिमा के माध्यम से बांदा में स्वतंत्रता संग्राम की चेतना जगाई थी। पूजा के बाद उपमुख्यमंत्री ने गणेश भवन में स्थापित तिलक की प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, नरैनी विधायक ओममणि वर्मा और जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

नूतन बाल समाज के संरक्षक अशोक त्रिपाठी (जीतू जी), अध्यक्ष अशोक अवस्थी, सभापति सुशील कुमार तिवारी, मंत्री निखिल सक्सेना व अन्य पदाधिकारियों ने पारंपरिक तरीके से अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान डिप्टी सीएम और अतिथियों ने प्रतिवर्ष प्रकाशित होने वाली स्मारिका का विमोचन किया, जिसमें गणेश उत्सव की परंपरा और इतिहास का विस्तृत वर्णन है।

डिप्टी सीएम पाठक ने नूतन बाल समाज की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन सिर्फ धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। स्थानीय निवासियों और भक्तों की बड़ी संख्या में उपस्थिति से पूरा गणेश भवन भक्तिमय माहौल में डूब गया। आयोजकों ने बताया कि आने वाले दिनों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला उत्सव को और भव्य बनाएगी।

 

अन्य खबरें

गैस सिलेंडर की समस्या पर सपा नेताओं का विरोध,एजेंसियों से समाधान की मांग : हाकरों की संख्या बढ़ाने तथा सुरक्षा व निगरानी की व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की

बांदा न्यूज़

कथा की कवरेज करने गए छायाकार का पर्स चोरी : पीड़ित ने थाने में दी तहरीर,रिपोर्ट दर्ज करने की मांग

बांदा न्यूज़

वरासत के मामलों का समय से निस्तारण करें : नंदी : प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

गुणवत्ता के साथ परियोजनाओं को तेज गति से पूर्ण किया जाए : आयुक्त : आयुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

बाबा बागेश्वर धाम की कथा के द्वितीय दिन उमड़ा आस्था का सैलाब : यूपी सरकार के मंत्रियों सहित लाखों श्रद्धालुओं का जनसमूह

बांदा न्यूज़

ऋषि बामदेव की धरती से गूंजा समरसता का संदेश : लाखों भक्तों ने सुनी हनुमंत कथा

बांदा न्यूज़

जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन : छात्रों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

बांदा न्यूज़

जीवन को सरल व सहज बनाकर ही भगवान की प्राप्ति संभव : पं. धीरेंद्र शास्त्री

बांदा न्यूज़

धूमधाम से मनाया गया बसपा सुप्रीमो मायावती का 70 वां जन्मदिवस : कांशीराम पार्क में आयोजित हुआ मंडल स्तरीय जनकल्याणकारी दिवस

बांदा न्यूज़

बागेश्वर धाम सरकार के आगमन पर निकली भव्य कलश यात्रा : नगर में भक्तिमय वातावरण

बांदा न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.