बांदा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बांदा
🚨 Breaking News | बांदा

दैत्य पिता के कृत्य से कांप उठा क्षेत्र : कलयुगी पिता ने मासूम बेटे को उतारा मौत के घाट

बांदा | 11-Jan-2026 08:50 AM | 65 |
बांदा
कलयुगी पिता ने मासूम बेटे को उतारा मौत के घाट

दैत्य पिता के कृत्य से कांप उठा क्षेत्र
कलयुगी पिता ने मासूम बेटे को उतारा मौत के घाट
पैलानी। थाना क्षेत्र के पचकौरी गांव में 5 जनवरी की रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। नशे की लत और पारिवारिक कलह में डूबे एक कलयुगी पिता ने अपने ही मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या कर उसका शव यमुना नदी में फेंक दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी राजेंद्र पुत्र छोटका, निवासी धनूवन डेरा, ललौली थाना फतेहपुर का रहने वाला है। वह बीती रात करीब 11 बजे नाव के सहारे यमुना नदी पार कर अपनी ससुराल पचकौरी गांव पहुंचा। उस समय उसकी पत्नी शारदा, ससुर रामफल और सास शांति छप्पर के नीचे सो रहे थे। शारदा अपने मासूम बेटे कार्तिक को गोद में लेकर सोई हुई थी।
आरोप है कि राजेंद्र चुपचाप आया और सोते समय ही मासूम कार्तिक को उठा ले गया। कुछ देर बाद जब शारदा की नींद खुली तो बच्चा गायब मिला। उसने शोर मचाया, लेकिन घने कोहरे का फायदा उठाकर आरोपी बच्चे को नाव से नदी के किनारे-किनारे ले गया और कथित तौर पर उसकी गर्दन दबाकर बीच यमुना नदी में फेंक दिया।
परिजनों ने पूरी रात और अगले दो दिन तक मासूम की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। बच्चे के मामा दिलीप ने बताया कि दो दिन बाद पुलिस को सूचना दी गई, पर आरोप है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचने के बजाय केवल फोन पर पूछताछ कर औपचारिकता निभाई। समय रहते ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
इसके बाद दिलीप, हिमांशु, संदीप, सहदेव और गोविंद आरोपी की तलाश में धनूवन डेरा पहुंचे। परिजनों को देखते ही राजेंद्र भागने लगा और पास के जंगल में छिप गया, जहां उसे पकड़ लिया गया। बाद में उसे नाव के माध्यम से लाकर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
मामा दिलीप ने बताया कि आरोपी नशे का आदी है और कोई काम-धंधा नहीं करता था। शारदा की शादी पांच साल पहले हुई थी। उसके दो बेटियां—रानी और शिवानी—इलाज के अभाव में पूर्व में ही दम तोड़ चुकी थीं। घरेलू हिंसा और भरण-पोषण न मिलने के कारण शारदा पिछले दो वर्षों से मायके में रह रही थी।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से यमुना नदी में तलाश कराई गई, लेकिन तेज बहाव के चलते मासूम का शव बरामद नहीं हो सका। पुलिस ने आरोपी की नाव को कब्जे में ले लिया है।
परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई होती तो शायद मासूम की जान बचाई जा सकती थी। इस हृदय विदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल व्याप्त है।

अन्य खबरें

गैस सिलेंडर की समस्या पर सपा नेताओं का विरोध,एजेंसियों से समाधान की मांग : हाकरों की संख्या बढ़ाने तथा सुरक्षा व निगरानी की व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की

बांदा न्यूज़

कथा की कवरेज करने गए छायाकार का पर्स चोरी : पीड़ित ने थाने में दी तहरीर,रिपोर्ट दर्ज करने की मांग

बांदा न्यूज़

वरासत के मामलों का समय से निस्तारण करें : नंदी : प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

गुणवत्ता के साथ परियोजनाओं को तेज गति से पूर्ण किया जाए : आयुक्त : आयुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

बाबा बागेश्वर धाम की कथा के द्वितीय दिन उमड़ा आस्था का सैलाब : यूपी सरकार के मंत्रियों सहित लाखों श्रद्धालुओं का जनसमूह

बांदा न्यूज़

ऋषि बामदेव की धरती से गूंजा समरसता का संदेश : लाखों भक्तों ने सुनी हनुमंत कथा

बांदा न्यूज़

जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन : छात्रों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

बांदा न्यूज़

जीवन को सरल व सहज बनाकर ही भगवान की प्राप्ति संभव : पं. धीरेंद्र शास्त्री

बांदा न्यूज़

धूमधाम से मनाया गया बसपा सुप्रीमो मायावती का 70 वां जन्मदिवस : कांशीराम पार्क में आयोजित हुआ मंडल स्तरीय जनकल्याणकारी दिवस

बांदा न्यूज़

बागेश्वर धाम सरकार के आगमन पर निकली भव्य कलश यात्रा : नगर में भक्तिमय वातावरण

बांदा न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.