बांदा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बांदा
🚨 Breaking News | बांदा

लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करें बैंक : डीएम : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न

बांदा | 17-Oct-2025 08:33 AM | 65 |
बांदा
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न

लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करें बैंक : डीएम

– जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न

बांदा। जिलाधिकारी जे. रीभा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सलाहकार समिति (बैंकर्स) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान 2025-26 की प्रगति की समीक्षा करते हुए डीएम ने बैंकों को लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने विशेष रूप से बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखाओं में लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के लिए निर्देशित किया। इसी क्रम में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत इंडियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा तथा आईडीबीआई बैंक में लंबित मामलों को भी तुरंत निस्तारित करने के आदेश दिए।

 

वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) पर विशेष समीक्षा

एक जनपद एक उत्पाद (ODOP) योजना की समीक्षा करते हुए डीएम ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और यूनियन बैंक में लंबित आवेदनों पर नाराजगी जताई और कहा कि लाभार्थियों को समय से सहायता मिलनी चाहिए।

किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना, विशेषकर मत्स्य पालकों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड जारी करने के संबंध में आर्यावर्त बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा एवं सेंट्रल बैंक को तेजी से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।


अनुपस्थित अधिकारी पर नाराजगी, नोटिस के आदेश

बैठक में सहायक निदेशक मत्स्य विभाग के अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और उन्हें शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के अंतर्गत बैंकों द्वारा सीसीएल सीमा स्वीकृत करने में देरी को लेकर आर्यावर्त बैंक, बैंक ऑफ इंडिया और सेंट्रल बैंक को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।


पीएम सूर्य घर योजना एवं जन सुरक्षा अभियान की समीक्षा

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना और जन सुरक्षा अभियान की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI), सेंट्रल बैंक और इंडियन बैंक में लंबित सब्सिडी से संबंधित आवेदनों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने बैंकों का सीडी रेशियो बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया।


बैठक में उपस्थित अधिकारी

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पांडेय, लीड बैंक मैनेजर, आरबीआई प्रतिनिधि, विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक एवं प्रतिनिधि सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

अन्य खबरें

गैस सिलेंडर की समस्या पर सपा नेताओं का विरोध,एजेंसियों से समाधान की मांग : हाकरों की संख्या बढ़ाने तथा सुरक्षा व निगरानी की व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की

बांदा न्यूज़

कथा की कवरेज करने गए छायाकार का पर्स चोरी : पीड़ित ने थाने में दी तहरीर,रिपोर्ट दर्ज करने की मांग

बांदा न्यूज़

वरासत के मामलों का समय से निस्तारण करें : नंदी : प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

गुणवत्ता के साथ परियोजनाओं को तेज गति से पूर्ण किया जाए : आयुक्त : आयुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

बाबा बागेश्वर धाम की कथा के द्वितीय दिन उमड़ा आस्था का सैलाब : यूपी सरकार के मंत्रियों सहित लाखों श्रद्धालुओं का जनसमूह

बांदा न्यूज़

ऋषि बामदेव की धरती से गूंजा समरसता का संदेश : लाखों भक्तों ने सुनी हनुमंत कथा

बांदा न्यूज़

जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन : छात्रों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

बांदा न्यूज़

जीवन को सरल व सहज बनाकर ही भगवान की प्राप्ति संभव : पं. धीरेंद्र शास्त्री

बांदा न्यूज़

धूमधाम से मनाया गया बसपा सुप्रीमो मायावती का 70 वां जन्मदिवस : कांशीराम पार्क में आयोजित हुआ मंडल स्तरीय जनकल्याणकारी दिवस

बांदा न्यूज़

बागेश्वर धाम सरकार के आगमन पर निकली भव्य कलश यात्रा : नगर में भक्तिमय वातावरण

बांदा न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.