बांदा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बांदा
🚨 Breaking News | बांदा

मंडलायुक्त अजीत कुमार ने किया राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ : मंडलीय एवं जनपद स्तरीय अधिकारी रहे उपस्थित

बांदा | 02-Jan-2026 08:16 AM | 65 |
बांदा
मंडलीय एवं जनपद स्तरीय अधिकारी रहे उपस्थित

मंडलायुक्त अजीत कुमार ने किया राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ
मंडलीय एवं जनपद स्तरीय अधिकारी रहे उपस्थित
बांदा।सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से 1 से 31 जनवरी तक आयोजित किए जा रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत परिवहन विभाग द्वारा गुरुवार को महाराणा प्रताप चौक पर कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजीत कुमार, मंडलायुक्त चित्रकूटधाम मंडल रहे।
इस अवसर पर मंडलायुक्त ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह को “जीरो फैटेलिटी माह” के रूप में मनाने का आह्वान करते हुए आमजन को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने लोगों से हेलमेट व सीटबेल्ट लगाकर वाहन चलाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, रॉन्ग साइड ड्राइविंग से बचने, कोहरे में सावधानीपूर्वक वाहन चलाने तथा ओवरस्पीडिंग न करने की अपील की।
मंडलायुक्त ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में सबसे अधिक मृत्यु 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के लोगों की होती है, जो कुल मृतकों का लगभग 53 प्रतिशत है। सरकार की मंशा के अनुरूप आगामी पांच वर्षों में सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मृत्युदर में 50 प्रतिशत की कमी लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।उन्होंने निर्देश दिए कि जनवरी माह में आयोजित होने वाले सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। इसके लिए होर्डिंग, पंपलेट, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड, प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही स्कूलों, कॉलेजों, अन्य शिक्षण संस्थानों तथा ग्रामीण स्तर पर ग्राम सभाओं एवं जनप्रतिनिधियों के माध्यम से बड़े स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।
परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सरकार द्वारा संचालित राहवीर योजना, सोलैशियम स्कीम (हिट एंड रन) एवं कैशलेस उपचार योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर आमजन को अधिक से अधिक लाभान्वित किया जाए। साथ ही नो हेलमेट-नो फ्यूल एवं नो हेलमेट-नो एंट्री अभियान को संबंधित विभागों द्वारा प्रभावी रूप से लागू किया जाए।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि राजेश एस., पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र ने उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। इसके उपरांत मंडलायुक्त द्वारा सड़क सुरक्षा संदेशों से सुसज्जित प्रचार वाहनों एवं बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह बाइक रैली महाराणा प्रताप चौराहा से प्रारंभ होकर कालू कुआं, बाबूलाल चौराहा होते हुए राइफल क्लब मैदान पर जाकर संपन्न हुई।राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के उद्घाटन कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जे. रीभा, जिलाधिकारी बांदा एवं पलाश बंसल, पुलिस अधीक्षक बांदा उपस्थित रहे। इसके अलावा सौरभ कुमार आरटीओ, उदयवीर सिंह आरटीओ (प्रवर्तन) चित्रकूटधाम संभाग, श्यामलाल एआरटीओ, गुलाब चंद्र एआरटीओ, वीरेंद्र नाथ राजभर पीटीओ, आर.के. सिंह अधिशासी अभियंता लोनिवि, दिनेश कुमार, डीआईओएस संजय मिश्रा, टीआई पीयूष मिश्र (मंडलीय मास्टर ट्रेनर सड़क सुरक्षा), सुनील सक्सेना सदस्य सड़क सुरक्षा समन्वयक समिति, एनसीसी कैडेट्स, ट्रांसपोर्ट यूनियन के पदाधिकारी जयराम सिंह, जय सिंह, संतोष पटेल, मयंक गुप्ता सहित बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

गैस सिलेंडर की समस्या पर सपा नेताओं का विरोध,एजेंसियों से समाधान की मांग : हाकरों की संख्या बढ़ाने तथा सुरक्षा व निगरानी की व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की

बांदा न्यूज़

कथा की कवरेज करने गए छायाकार का पर्स चोरी : पीड़ित ने थाने में दी तहरीर,रिपोर्ट दर्ज करने की मांग

बांदा न्यूज़

वरासत के मामलों का समय से निस्तारण करें : नंदी : प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

गुणवत्ता के साथ परियोजनाओं को तेज गति से पूर्ण किया जाए : आयुक्त : आयुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

बाबा बागेश्वर धाम की कथा के द्वितीय दिन उमड़ा आस्था का सैलाब : यूपी सरकार के मंत्रियों सहित लाखों श्रद्धालुओं का जनसमूह

बांदा न्यूज़

ऋषि बामदेव की धरती से गूंजा समरसता का संदेश : लाखों भक्तों ने सुनी हनुमंत कथा

बांदा न्यूज़

जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन : छात्रों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

बांदा न्यूज़

जीवन को सरल व सहज बनाकर ही भगवान की प्राप्ति संभव : पं. धीरेंद्र शास्त्री

बांदा न्यूज़

धूमधाम से मनाया गया बसपा सुप्रीमो मायावती का 70 वां जन्मदिवस : कांशीराम पार्क में आयोजित हुआ मंडल स्तरीय जनकल्याणकारी दिवस

बांदा न्यूज़

बागेश्वर धाम सरकार के आगमन पर निकली भव्य कलश यात्रा : नगर में भक्तिमय वातावरण

बांदा न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.