बांदा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बांदा
🚨 Breaking News | बांदा

जिलाधिकारी ने किया संभावित नीट परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण : सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश

बांदा | 13-Jan-2026 09:02 AM | 65 |
बांदा
सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश

जिलाधिकारी ने किया संभावित नीट परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश
बांदा। आगामी राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी जे. रीभा ने सोमवार को जनपद के संभावित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डीएवी इंटर कॉलेज, आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र के रूप में परखते हुए व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था, शौचालयों की साफ-सफाई, पर्याप्त फर्नीचर, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया कि नीट परीक्षा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं, ताकि परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता सर्वोपरि है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने तथा परीक्षा से पूर्व सभी तकनीकी और प्रशासनिक तैयारियों की पुनः समीक्षा करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) मायाशंकर, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, जिला विद्यालय निरीक्षक दिनेश कुमार सहित संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

गैस सिलेंडर की समस्या पर सपा नेताओं का विरोध,एजेंसियों से समाधान की मांग : हाकरों की संख्या बढ़ाने तथा सुरक्षा व निगरानी की व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की

बांदा न्यूज़

कथा की कवरेज करने गए छायाकार का पर्स चोरी : पीड़ित ने थाने में दी तहरीर,रिपोर्ट दर्ज करने की मांग

बांदा न्यूज़

वरासत के मामलों का समय से निस्तारण करें : नंदी : प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

गुणवत्ता के साथ परियोजनाओं को तेज गति से पूर्ण किया जाए : आयुक्त : आयुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

बाबा बागेश्वर धाम की कथा के द्वितीय दिन उमड़ा आस्था का सैलाब : यूपी सरकार के मंत्रियों सहित लाखों श्रद्धालुओं का जनसमूह

बांदा न्यूज़

ऋषि बामदेव की धरती से गूंजा समरसता का संदेश : लाखों भक्तों ने सुनी हनुमंत कथा

बांदा न्यूज़

जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन : छात्रों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

बांदा न्यूज़

जीवन को सरल व सहज बनाकर ही भगवान की प्राप्ति संभव : पं. धीरेंद्र शास्त्री

बांदा न्यूज़

धूमधाम से मनाया गया बसपा सुप्रीमो मायावती का 70 वां जन्मदिवस : कांशीराम पार्क में आयोजित हुआ मंडल स्तरीय जनकल्याणकारी दिवस

बांदा न्यूज़

बागेश्वर धाम सरकार के आगमन पर निकली भव्य कलश यात्रा : नगर में भक्तिमय वातावरण

बांदा न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.