बांदा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बांदा
🚨 Breaking News | बांदा

सज गया धनतेरस पर बाजार, धन वर्षा की उम्मीद में व्यापारी उत्साहित : सोना-चांदी, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर में तेज खरीदारी,50 करोड़ के व्यापार का अनुमान

बांदा | 18-Oct-2025 08:38 AM | 65 |
बांदा
सोना-चांदी, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर में तेज खरीदारी,50 करोड़ के व्यापार का अनुमान

सज गया धनतेरस पर बाजार, धन वर्षा की उम्मीद में व्यापारी उत्साहित
– सोना-चांदी, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर में तेज खरीदारी, 50 करोड़ के व्यापार का अनुमान

बांदा। धनतेरस के शुभ अवसर पर शहर का बाजार त्योहारी रोशनी और रौनक से जगमगा उठा है। पंच महोत्सव की शुरुआत के साथ ही हर कारोबार में उत्साह देखने को मिल रहा है। व्यापारियों का मानना है कि इस बार धनतेरस पर विभिन्न क्षेत्रों में करीब 50 करोड़ रुपये का व्यापार हो सकता है।विगत कई वर्षों में कोरोना महामारी के कारण मंदी से जूझ रहे बाजारों में इस बार खरीदारों की अप्रत्याशित भीड़ ने नई ऊर्जा भर दी है।

बाजारों में उमड़ी भीड़, दुकानों पर आकर्षक सजावट
धनतेरस की पूर्व संध्या पर सर्राफा बाजार, बर्तन मंडी, चौक बाजार, इलेक्ट्रॉनिक शोरूम, कपड़ा बाजार और गिफ्ट आइटम की दुकानों पर ग्राहकों की लंबी कतारें नजर आईं। दुकानदारों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानों को खास तरीके से सजाया है। भीड़-भाड़ से बचने के लिए कई लोगों ने एक दिन पहले ही सामान की एडवांस बुकिंग करा ली।

सोना-चांदी और बर्तनों में सबसे ज्यादा मांग
धनतेरस पर सोने-चांदी के सिक्के, चांदी की मूर्तियां, आभूषण, स्टील और पीतल के बर्तनों की भारी मांग रही। सराफा कारोबारी अनुराग सर्राफ ने बताया कि इस बार अंगूठी, टॉप्स, चांदी की मूर्तियां और सिक्कों की बिक्री अधिक हो रही है। उन्होंने ग्राहकों को हॉलमार्क और दुकान का ऑथेंटिक सिंबल देखकर ही खरीदारी करने की सलाह दी।

सुपर बाजारों और शोरूम में स्कीमों की बाढ़
धनतेरस पर व्यापार को देखते हुए शॉपिंग मॉल और शोरूम संचालकों ने विशेष स्कीमें निकाली हैं। ₹2,000 से ₹3,000 की खरीद पर ₹500 से ₹1,000 तक का सामान मुफ्त दिया जा रहा है। क्रॉकरी, सजावटी आइटम, पैकेटबंद खाद्य पदार्थों और गिफ्ट आइटम पर भी विशेष छूट की पेशकश की गई है।

ऑटोमोबाइल बाजार में भी बढ़ी रौनक
धनतेरस पर वाहनों की खरीद को शुभ मानते हुए ग्राहकों ने दोपहिया और तिपहिया वाहनों की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। बजाज एजेंसी के मालिक ने बताया कि बढ़ती महंगाई के बावजूद लोग वाहनों की खरीदारी को लेकर उत्साहित हैं। सेंट जॉर्ज स्कूल के सामने स्थित टीवीएस एजेंसी संचालक ने बताया कि त्योहारी ऑफर और एक्सचेंज योजनाओं के कारण ग्राहक बुकिंग के लिए लगातार पहुंच रहे हैं।

ट्रैफिक से जाम की स्थिति
भीड़भाड़ बढ़ने से शहर के मुख्य बाजारों में जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस और प्रशासन की टीम भीड़ को नियंत्रित करने में सक्रिय नजर आई।

अन्य खबरें

गैस सिलेंडर की समस्या पर सपा नेताओं का विरोध,एजेंसियों से समाधान की मांग : हाकरों की संख्या बढ़ाने तथा सुरक्षा व निगरानी की व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की

बांदा न्यूज़

कथा की कवरेज करने गए छायाकार का पर्स चोरी : पीड़ित ने थाने में दी तहरीर,रिपोर्ट दर्ज करने की मांग

बांदा न्यूज़

वरासत के मामलों का समय से निस्तारण करें : नंदी : प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

गुणवत्ता के साथ परियोजनाओं को तेज गति से पूर्ण किया जाए : आयुक्त : आयुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

बाबा बागेश्वर धाम की कथा के द्वितीय दिन उमड़ा आस्था का सैलाब : यूपी सरकार के मंत्रियों सहित लाखों श्रद्धालुओं का जनसमूह

बांदा न्यूज़

ऋषि बामदेव की धरती से गूंजा समरसता का संदेश : लाखों भक्तों ने सुनी हनुमंत कथा

बांदा न्यूज़

जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन : छात्रों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

बांदा न्यूज़

जीवन को सरल व सहज बनाकर ही भगवान की प्राप्ति संभव : पं. धीरेंद्र शास्त्री

बांदा न्यूज़

धूमधाम से मनाया गया बसपा सुप्रीमो मायावती का 70 वां जन्मदिवस : कांशीराम पार्क में आयोजित हुआ मंडल स्तरीय जनकल्याणकारी दिवस

बांदा न्यूज़

बागेश्वर धाम सरकार के आगमन पर निकली भव्य कलश यात्रा : नगर में भक्तिमय वातावरण

बांदा न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.