बांदा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बांदा
🚨 Breaking News | बांदा

सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए पौराणिक जन्मस्थली का विकास ऐतिहासिक कार्य : साध्वी निरंजन ज्योति

बांदा | 15-Jan-2026 08:14 PM | 65 |
बांदा
साध्वी निरंजन ज्योति

सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए पौराणिक जन्मस्थली का विकास ऐतिहासिक कार्य : साध्वी निरंजन ज्योति
महर्षि वेदव्यास जन्मस्थान वसुधरी लसड़ा में विशाल मेला व सांस्कृतिक महोत्सव
पैलानी।महर्षि कृष्ण द्वैपायन वेदव्यास की पौराणिक जन्मस्थली वसुधरी लसड़ा में आयोजित विशाल मेला एवं सांस्कृतिक महोत्सव के द्वितीय दिवस पर निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर साध्वी निरंजन ज्योति, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री भारत सरकार, ने सहभागिता की। उन्होंने महर्षि वेदव्यास के जीवन और कृतित्व पर आधारित आशीर्वचन देते हुए कहा कि सनातन संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए किसी पौराणिक जन्मस्थली का विकास करना एक ऐतिहासिक और राष्ट्रहित का कार्य है।साध्वी निरंजन ज्योति ने रामायण की सुंदर चौपाइयों के माध्यम से सामाजिक सौहार्द, सांस्कृतिक एकता और सनातन परंपराओं को सुदृढ़ करने का आह्वान किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने भगवान राम और निषादराज की मित्रता, वेदव्यास द्वारा रचित वेद, पुराण एवं उपनिषदों की महत्ता, तथा महाभारत के प्रमुख प्रसंगों का विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने राजधर्म, पितृधर्म, पुत्रधर्म और स्त्रीधर्म की व्याख्या करते हुए भीष्म पितामह की भीष्म प्रतिज्ञा को आदर्श जीवन मूल्यों का प्रतीक बताया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत अयोध्या से आए कलाकारों द्वारा अवधी बधावा लोकगायन एवं लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई, जिसने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। वहीं आराध्या गौतम सांस्कृतिक दल द्वारा भगवान राम के जन्म से लेकर राज्याभिषेक तक की घटनाओं का जीवंत मंचन किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
मेले के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनियां लगाई गईं तथा एक मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिससे सैकड़ों लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला। देर शाम तक हजारों श्रद्धालु सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेते रहे।
कार्यक्रम में निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर मधुरम शरण शिवा के नेतृत्व में सशस्त्र संन्यासियों की गरिमामयी उपस्थिति आकर्षण का केंद्र रही। इसके अतिरिक्त महर्षि वेदव्यास के जीवन और दर्शन पर आयोजित गोष्ठी में पूर्व जिलाधिकारी अनुराग पटेल सहित अनेक विद्वानजनों ने अपने विचार प्रस्तुत किए।पूरा आयोजन श्रद्धा, संस्कृति और सनातन परंपराओं के गौरवपूर्ण प्रदर्शन का साक्षी बना।

अन्य खबरें

गैस सिलेंडर की समस्या पर सपा नेताओं का विरोध,एजेंसियों से समाधान की मांग : हाकरों की संख्या बढ़ाने तथा सुरक्षा व निगरानी की व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की

बांदा न्यूज़

कथा की कवरेज करने गए छायाकार का पर्स चोरी : पीड़ित ने थाने में दी तहरीर,रिपोर्ट दर्ज करने की मांग

बांदा न्यूज़

वरासत के मामलों का समय से निस्तारण करें : नंदी : प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

गुणवत्ता के साथ परियोजनाओं को तेज गति से पूर्ण किया जाए : आयुक्त : आयुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

बाबा बागेश्वर धाम की कथा के द्वितीय दिन उमड़ा आस्था का सैलाब : यूपी सरकार के मंत्रियों सहित लाखों श्रद्धालुओं का जनसमूह

बांदा न्यूज़

ऋषि बामदेव की धरती से गूंजा समरसता का संदेश : लाखों भक्तों ने सुनी हनुमंत कथा

बांदा न्यूज़

जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन : छात्रों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

बांदा न्यूज़

जीवन को सरल व सहज बनाकर ही भगवान की प्राप्ति संभव : पं. धीरेंद्र शास्त्री

बांदा न्यूज़

धूमधाम से मनाया गया बसपा सुप्रीमो मायावती का 70 वां जन्मदिवस : कांशीराम पार्क में आयोजित हुआ मंडल स्तरीय जनकल्याणकारी दिवस

बांदा न्यूज़

बागेश्वर धाम सरकार के आगमन पर निकली भव्य कलश यात्रा : नगर में भक्तिमय वातावरण

बांदा न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.