बांदा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बांदा
🚨 Breaking News | बांदा

संचारी रोग नियंत्रण हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से करें : डीएम : 5 से 31 अक्टूबर तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान,11 से 31 अक्टूबर तक चलेगा दस्तक अभियान

बांदा | 23-Sep-2025 08:01 AM | 65 |
बांदा
5 से 31 अक्टूबर तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान,11 से 31 अक्टूबर तक चलेगा दस्तक अभियान

5 से 31 अक्टूबर तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान, 11 से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान

बांदा। जिलाधिकारी जे. रीभा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई। डीएम ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि अभियान से संबंधित कार्ययोजना 28 सितम्बर तक मुख्य चिकित्सा अधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

घर-घर जागरूकता और माइक्रोप्लानिंग

डीएम ने बताया कि दस्तक अभियान के दौरान आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक करेंगी। खंड विकास अधिकारियों और अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम प्रधान व सचिव तथा शहरी क्षेत्रों में वार्ड सदस्यों के सहयोग से माइक्रोप्लान तैयार किया जाए।

सफाई, फॉगिंग और पेयजल व्यवस्था

जिलाधिकारी ने नाले-नालियों की सफाई, फॉगिंग, एंटी-लार्वा छिड़काव और शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने पर जोर दिया। विशेषकर हाई-रिस्क क्षेत्रों और मलिन बस्तियों में सफाई व्यवस्था और नियंत्रण कार्यवाही पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

विभागों के बीच समन्वय और प्रशिक्षण

डीएम ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग नोडल विभाग के रूप में कार्य करेगा और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करेगा। प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्यों की समीक्षा और आवश्यक प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश दिए गए।

पशुपालन और नगर विकास विभाग की जिम्मेदारी

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी व नगर निकाय अधिकारियों को गौशालाओं और सुअर बाड़ों की सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। नगर विकास विभाग को शहरी क्षेत्रों में फॉगिंग, अशुद्ध जल वाले हैंडपम्पों को लाल निशान लगाने, नालियों की सफाई, कचरे की उठान और पेयजल की गुणवत्ता जांच कराने के लिए निर्देशित किया गया।

व्यापक जनजागरूकता अभियान

डीएम ने संचारी रोगों से बचाव हेतु पीए सिस्टम से जिंगल तैयार कर प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए। साथ ही ग्राम स्तर पर स्वच्छता, हाथ धोने, शौचालय उपयोग और जल निकासी पर जोर देते हुए जनजागरूकता अभियान चलाने को कहा। वीएचएनडी के माध्यम से “क्या करें-क्या न करें” का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित कराने पर बल दिया गया।

बैठक में शामिल अधिकारी

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह, नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

अन्य खबरें

गैस सिलेंडर की समस्या पर सपा नेताओं का विरोध,एजेंसियों से समाधान की मांग : हाकरों की संख्या बढ़ाने तथा सुरक्षा व निगरानी की व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की

बांदा न्यूज़

कथा की कवरेज करने गए छायाकार का पर्स चोरी : पीड़ित ने थाने में दी तहरीर,रिपोर्ट दर्ज करने की मांग

बांदा न्यूज़

वरासत के मामलों का समय से निस्तारण करें : नंदी : प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

गुणवत्ता के साथ परियोजनाओं को तेज गति से पूर्ण किया जाए : आयुक्त : आयुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

बाबा बागेश्वर धाम की कथा के द्वितीय दिन उमड़ा आस्था का सैलाब : यूपी सरकार के मंत्रियों सहित लाखों श्रद्धालुओं का जनसमूह

बांदा न्यूज़

ऋषि बामदेव की धरती से गूंजा समरसता का संदेश : लाखों भक्तों ने सुनी हनुमंत कथा

बांदा न्यूज़

जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन : छात्रों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

बांदा न्यूज़

जीवन को सरल व सहज बनाकर ही भगवान की प्राप्ति संभव : पं. धीरेंद्र शास्त्री

बांदा न्यूज़

धूमधाम से मनाया गया बसपा सुप्रीमो मायावती का 70 वां जन्मदिवस : कांशीराम पार्क में आयोजित हुआ मंडल स्तरीय जनकल्याणकारी दिवस

बांदा न्यूज़

बागेश्वर धाम सरकार के आगमन पर निकली भव्य कलश यात्रा : नगर में भक्तिमय वातावरण

बांदा न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.