बांदा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बांदा
🚨 Breaking News | बांदा

सिंगल यूज प्लास्टिक पर नगर पालिका की सख्ती : छापेमारी में जब्त हुई पांच किलो पॉलीथिन, वसूला गया 10 हजार रुपये जुर्माना

बांदा | 08-Oct-2025 08:10 AM | 65 |
बांदा
छापेमारी में जब्त हुई पांच किलो पॉलीथिन, वसूला गया 10 हजार रुपये जुर्माना

बांदा। नगर पालिका परिषद अधिशासी अधिकारी श्रीचंद्र के नेतृत्व में मंगलवार को सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने शहर के बलखंडी नाका, गूलरनाका और मुख्य बाजार क्षेत्र की दुकानों व प्रतिष्ठानों में छापे मारे।

छापेमारी के दौरान पांच किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन और सिंगल यूज प्लास्टिक के गिलास बरामद किए गए। दुकानदारों से कुल 10 हजार रुपये का राजस्व वसूला गया। अधिशासी अधिकारी ने चेतावनी दी कि भविष्य में प्रतिबंधित प्लास्टिक की बिक्री करते पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नगर पालिका ईओ ने बताया कि पालिका क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। अभियान में खाद्य एवं सफाई निरीक्षक हेमंत प्रसाद, देवेंद्र, राजस्व निरीक्षक रामजस सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (स्वच्छ भारत मिशन–नगरीय) अभिषेक खरे, गौरव श्रीवास्तव, मनीष, विकास और सफाई नायक राजाराम समेत अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.