बांदा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बांदा
🚨 Breaking News | बांदा

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला पुलिसकर्मियों,महिलाओं व बच्चों की दौड़ प्रतियोगिता आयोजित : अपर पुलिस अधीक्षक ने विजेताओं को किया पुरस्कृत

बांदा | 08-Oct-2025 08:16 AM | 65 |
बांदा
अपर पुलिस अधीक्षक ने विजेताओं को किया पुरस्कृत

बांदा। महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के उद्देश्य से चल रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के अंतर्गत मंगलवार को पुलिस लाइन ग्राउंड में महिला पुलिसकर्मियों, महिलाओं और बच्चों की दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई।

यह आयोजन पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में किया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए और प्रतिभागियों की हौसला-अफ़ज़ाई की।

प्रतियोगिता परिणाम:

  • 50 मीटर बच्चों की दौड़: अनाया प्रथम, आयुष द्वितीय, कृष्णा तृतीय।
  • 100 मीटर बच्चियों की दौड़: निष्ठी प्रथम, उर्मी द्वितीय, प्रसिद्धि तृतीय।
  • 1600 मीटर बच्चियों की दौड़: ईसिता प्रथम, साक्षी द्वितीय, साक्षी (द्वितीय) तृतीय।
  • 1600 मीटर महिला पुलिसकर्मियों की दौड़: आकांक्षा पांडेय प्रथम, रंजना कुशवाहा द्वितीय, रेनू शर्मा तृतीय।
  • 100 मीटर महिलाओं की दौड़: सोना यादव प्रथम, अनीता व पूजा संयुक्त रूप से द्वितीय, रेखा तृतीय।

कार्यक्रम में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक, जिला क्रीड़ा अधिकारी कल्पना, तथा प्रतिसार निरीक्षक बेलास यादव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.