कटे ओंठ-तालू से पीड़ित मासूमों को मिला नया जीवन,बांदा से लखनऊ भेजे गए चार बच्चे : जसपुरा ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने निभाई अहम भूमिका
कटे ओंठ-तालू से जूझ रहे मासूमों को मिली नई जिंदगी
बांदा। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जसपुरा ब्लॉक में जन्मजात कटे ओंठ और तालू से पीड़ित बच्चों को नई जिंदगी देने का सराहनीय कार्य किया गया है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. संदीप गुप्ता के निर्देशन में चिकित्सा टीम ने चार बच्चों को चिन्हित कर उन्हें उपचार हेतु सिप्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ रवाना किया।
इलाज के लिए भेजे गए बच्चे
- अंकुश (1 वर्ष) – ग्राम नरजिता
- जीतू (2 वर्ष) – ग्राम पंचायत जसपुरा, मजरा महिला डेरा
- अर्चना (7 वर्ष) – ग्राम गडरिया
- आदित्य (17 दिन का) – जसपुरा ब्लॉक
इन सभी बच्चों को कैम्प बांदा से लखनऊ भेजा गया, जहां उनका निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा।
चिकित्सा टीम की भूमिका
इस अभियान की अगुवाई डॉ. शशि सिंह और डॉ. अंकुर अवस्थी (चिकित्सा अधिकारी) ने की। टीम में चिकित्सा अधिकारी लोकेन्द्र मधुपिया, नेत्र परीक्षण अधिकारी और नर्सिंग ऑफिसर अवधेश कुमार ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
खुशियों की नई शुरुआत
टीम के इन प्रयासों से न सिर्फ बच्चों के जीवन में नई रोशनी आई है, बल्कि उनके परिवारों के चेहरों पर भी मुस्कान लौट आई है
अन्य खबरें
कथा की कवरेज करने गए छायाकार का पर्स चोरी : पीड़ित ने थाने में दी तहरीर,रिपोर्ट दर्ज करने की मांग
बांदा न्यूज़जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन : छात्रों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा
बांदा न्यूज़