बांदा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बांदा
🚨 Breaking News | बांदा

अधिवक्ता नमिता सिंह ग्रामीण युवा क्रिकेट यूनियन महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष नियुक्त : ग्रामीण युवा क्रिकेट यूनियन (GYCU) द्वारा जनपद फतेहपुर की जिला कार्यकारिणी का गठन

बांदा | 09-Nov-2025 08:24 AM | 65 |
बांदा
ग्रामीण युवा क्रिकेट यूनियन (GYCU) द्वारा जनपद फतेहपुर की जिला कार्यकारिणी का गठन

अधिवक्ता नमिता सिंह ग्रामीण युवा क्रिकेट यूनियन महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष नियुक्त

– बेअंत सिंह, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी

बांदा। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी बेअंत सिंह ने जानकारी दी कि ग्रामीण युवा क्रिकेट यूनियन (GYCU) द्वारा जनपद फतेहपुर की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है, जिसमें अधिवक्ता नमिता सिंह को महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

उन्होंने बताया कि GYCU पिछले 10 वर्षों से ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों की छिपी प्रतिभाओं को निखारने का कार्य कर रही है। संस्था का उद्देश्य गांव-गांव के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को एक राष्ट्रीय मंच प्रदान करना है, ताकि वे अपनी योग्यता के बल पर देश का नाम रोशन कर सकें।

बेअंत सिंह ने बताया कि संस्था के महानिदेशक ए.बी. बाबू ने ग्रामीण खेल प्रतिभा को पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। उनके अथक प्रयासों से आज GYCU देश के अनेक राज्यों में सक्रिय है और हजारों खिलाड़ियों को अपनी पहचान बनाने का अवसर प्रदान कर रही है।

उन्होंने आगे बताया कि आगामी दिनों में अमर शहीद प्रीमियर लीग (ASPL) का 9वां सीजन आयोजित किया जाएगा, जिसमें देशभर के युवा खिलाड़ी भाग लेंगे।

बेअंत सिंह ने सभी खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों से अपील की कि वे बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने गांव, जिले व देश का नाम रोशन करें


अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.