शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
बहराइच न्यूज़

आज बहराइच में अखिल विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने जमकर किया प्रदर्शन प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर के प्रतीकात्मक पुतले का किया दहन संस्कार

प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर के प्रतीकात्मक पुतले का किया दहन संस्कार
bahraich-news

आज बहराइच में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने जमकर किया प्रदर्शन

बहराइच, 4 सितम्बर — आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बहराइच में जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय, बाराबंकी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए अवैध रूप से संचालित हो रहे इस शैक्षणिक संस्थान को बंद करने की मांग की। अभाविप का आरोप है कि विश्वविद्यालय न केवल मान्यता के बिना संचालित हो रहा है, बल्कि छात्रों और अभिभावकों से अवैध वसूली भी की जा रही है।

प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय की तालाबंदी की मांग करते हुए संबंधित अधिकारियों और प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। इसके साथ ही, बीते दिनों बाराबंकी में हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान अभाविप कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज को लेकर भी गहरा आक्रोश देखा गया। कार्यकर्ताओं ने बाराबंकी पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें तत्काल बर्खास्त करने की मांग की।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ भी अपना गुस्सा जाहिर किया। हाल ही में मंत्री राजभर द्वारा अभाविप कार्यकर्ताओं पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर कार्यकर्ताओं ने उनका "दास संस्कार" कर विरोध प्रकट किया। राजभर के पुतले को प्रतीकात्मक रूप से जलाया गया और उनकी टिप्पणी को छात्र समाज का अपमान बताया गया।

प्रदर्शन के बाद अभाविप कार्यकर्ताओं ने बहराइच उप जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें विश्वविद्यालय के खिलाफ त्वरित कार्रवाई, लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों पर कानूनी कार्यवाही और मंत्री राजभर से सार्वजनिक माफी की मांग की गई है। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि मांगे पूरी नहीं की गईं तो आंदोलन और तेज़ किया जाएगा।

प्रदर्शन शांति पूर्वक संपन्न हुआ, हालांकि सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज़ से भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। अभाविप ने यह स्पष्ट किया कि उनका आंदोलन छात्रों के हक और शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी  बनाने के लिए है।

स्थिति पर प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

यह भी पढ़ें

पं अटल बिहारी वाजपेई के जन्म शताब्दी वर्ष की पूर्व संध्या पर दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पार्चन कर किया नमन वन्दन
सीतापुर बहराइच मार्ग स्थित घाघरा नदी में डूब रही युवती को स्थानीय लोगों की मदद से बची जान इलाज के लिए भेजा अस्पताल
कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक मनाया कार्यक्रम, श्रद्धांजलि अर्पित कर लिया सेवा भाव का संकल्प

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज