अनुपपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / अनुपपुर
🚨 Breaking News | अनुपपुर

41 दिनों से जिले में डेरा डाले तीन हाथी : खेतों पर मंडरा रहा खतरा

अनुपपुर | 02-Feb-2026 02:41 PM | 189 |
अनुपपुर
खेतों पर मंडरा रहा खतरा

अनूपपुर। 02 फरवरी 2026

अनूपपुर जिले के ग्रामीण इलाकों में पिछले 41 दिनों से विचरण कर रहे तीन हाथियों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बीते तीन दिनों से हाथी अलग-अलग समूहों में बंटकर रात के समय खेतों में घुसकर गेहूं, अरहर सहित अन्य फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं।

रविवार को एक हाथी सोनमौहरी बीट के जंगल में जबकि दो हाथी जैतहरी थाना क्षेत्र के धनगवां बीट के जंगल में विश्राम करते देखे गए। जानकारी के अनुसार, यह तीनों हाथी 23 दिसंबर की रात छत्तीसगढ़ के मरवाही वन परिक्षेत्र से होते हुए अनूपपुर जिले के जैतहरी क्षेत्र में प्रवेश किए थे।

रात में खेत, दिन में जंगल बना रहे ठिकाना

हाथियों का यह समूह दिन में जंगलों में विश्राम करता है और शाम ढलते ही शहडोल–मनेंद्रगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग को पार कर ग्रामीण इलाकों में पहुंच जाता है। विगत दिनों में छुलहा, भगतबांध, भोलगढ़, सीतापुर, पोंडी, खांडा, मानपुर और बरबसपुर सहित कई गांवों के खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचाया गया है।

शनिवार की रात एक दांत वाला हाथी अलग होकर पोंडी बीट से निकलकर भोलगढ़, पसला और मैरटोला के खेतों में घुसा, जहां गेहूं और अरहर की फसल को चट कर गया। देर रात ग्रामीणों द्वारा ट्रैक्टर और शोर-शराबे से भगाने पर हाथी सोन नदी पार कर भगतबांध और अमगवां क्षेत्र में पहुंचा और रविवार सुबह सोनमौहरी के जंगल में जा छिपा।

वहीं दो अन्य हाथियों का समूह अमगवां, नयाटोला, पथरहा टोला, छुलहा और खिरनाटोला से होते हुए धनगवां बीट के जंगल में पहुंचकर विश्राम कर रहा है।

वन विभाग अलर्ट, ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील

हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए वन विभाग ने दो टीमें गठित की हैं, जो लगातार निगरानी कर रही हैं। साथ ही ग्रामीणों को रात में सतर्क रहने और अकेले खेत न जाने की हिदायत दी जा रही है।

लगातार हो रहे नुकसान के चलते कई गांवों के ग्रामीण रातभर जागकर अपने खेत और गांव की सुरक्षा करने को मजबूर हैं। खास बात यह है कि तीनों हाथी पिछले एक सप्ताह से जिला मुख्यालय अनूपपुर से मात्र 3 से 5 किलोमीटर की दूरी पर विचरण कर रहे हैं, जिससे खतरा और बढ़ गया है।

अन्य खबरें

जेएमएस कोल प्रबंधन और ठेकेदार पर मजदूरों के शोषण का आरोप : कोतमा में विरासनी कंपनी के खिलाफ फूटा श्रमिकों का गुस्सा, आकाश पांडे पर हर माह अवैध वसूली के गंभीर आरोप

अनुपपुर न्यूज़

रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : थाना प्रभारी सुमित कौशिक की सतर्कता से गांजा तस्करों का भंडाफोड़

अनुपपुर न्यूज़

ग्राम पंचायत चोरभठी में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन : जांच के आश्वासन पर समाप्त हुआ अनशन

अनुपपुर न्यूज़

ग्राम पंचायत चोरभठी में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन : जांच के आश्वासन पर समाप्त हुआ अनशन

अनुपपुर न्यूज़

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद द्वारा 3 मई को नारद जयंती पर अनूपपुर में भव्य आयोजन : मंत्री-सांसद समेत कई जनप्रतिनिधि रहेंगे मौजूद

अनुपपुर न्यूज़

जैतहरी में श्रमजीवी पत्रकार परिषद का निर्विरोध निर्वाचन संपन्न : बद्रीनाथ तिवारी बने अध्यक्ष

अनुपपुर न्यूज़

धड़ल्ले से हो रही पेड़ों की कटाई : वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

अनुपपुर न्यूज़

खेल भावना और जोश के बीच संपन्न हुआ भव्य क्रिकेट फाइनल : दैखल में स्वर्गीय महेश सिंह श्याम स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न - बहेराबांध बनी विजेता

अनुपपुर न्यूज़

कमिश्नर ने दमेहडी क्लस्टर शिविर में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं : बीजापुरी में काष्ठ शिल्पियों के कार्यों का किया निरीक्षण

अनुपपुर न्यूज़

फोटो निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन : 735 मतदान केन्द्रों के लिए 5.05 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत, युवाओं की मजबूत भागीदारी

अनुपपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.