अनूपपुर।
पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संदेश को साकार करते हुए पुलिस चौकी फुनगा परिसर में वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। चौकी प्रभारी सोने सिंह परस्ते के नेतृत्व में पुलिस स्टाफ ने चौकी परिसर में 50 फलदार पौधों का रोपण किया।
वृक्षारोपण के बाद सभी पुलिसकर्मियों ने पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया। चौकी प्रभारी सोने सिंह परस्ते ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की अमूल्य धरोहर भी हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें पेड़ बनने तक संरक्षित रखने की अपील की।
इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने कहा कि पौधारोपण तभी सार्थक होगा, जब लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें विकसित किया जाए। फुनगा पुलिस का यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी और जनभागीदारी का प्रेरक संदेश दे रहा है।
हरियाली की ओर फुनगा पुलिस का कदम: चौकी परिसर में 50 फलदार पौधों का रोपण : संरक्षण का लिया संकल्प

Digambar Sharma
S/O: Mohan Ram Sharma, Durga Pandal ke pass, Daikhal, Payari, Anuppur, Madhya Pradesh – 484334, आधार नंबर (Aadhaar No.): 5857 7569...










