अनुपपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / अनुपपुर
🚨 Breaking News | अनुपपुर

अमृत भारत,गतिमान योजना में अनूपपुर जं.का अधूरा सौंदर्यीकरण : शहडोल की तरह जिले की झलक कहां..?

अनुपपुर | 08-Feb-2026 05:49 PM | 189 |
अनुपपुर
शहडोल की तरह जिले की झलक कहां..?

अनूपपुरदक्षिण पूर्व रेलवे के अंतर्गत अनूपपुर जंक्शन का अमृत भारत स्टेशन एवं गतिमान योजना के तहत सौंदर्यीकरण कार्य तेजी से किया जा रहा है।स्टेशन के भीतर और बाहर आकर्षक सजावट,रंग-रोगन और आधुनिक सुविधाएं विकसित करने के प्रयास किए जा रहे हैं,जिससे स्टेशन की छवि बेहतर बने और यात्रियों को सुगम वातावरण मिल सके।

          हालांकि,स्थानीय नागरिकों एवं यात्रियों का कहना है कि सौंदर्यीकरण कार्य अभी भी अधूरा और असंतुलित नजर आ रहा है।स्टेशन के एक हिस्से को जहां आकर्षक रूप से सजाया गया है,वहीं दूसरी ओर पैदल ब्रिज के समीप का क्षेत्र उपेक्षित पड़ा हुआ है,जिससे समग्र सौंदर्य प्रभावित हो रहा है।

   यदि तुलना करें तो समीपवर्ती शहडोल स्टेशन पर स्थानीय प्राचीन मंदिरों और सांस्कृतिक धरोहरों की झलक सजावट में दिखाई देती है,जो यात्रियों को क्षेत्र की पहचान से जोड़ती है।इसी तर्ज पर अनूपपुर,जो कि अमरकंटक और मां नर्मदा उद्गम स्थल से जुड़ा धार्मिक एवं पर्यटन महत्व का केंद्र है,वहां स्टेशन परिसर के बाहर मां नर्मदा और अमरकंटक थीम आधारित सजावट की जानी चाहिए,ताकि यहां उतरने वाले यात्रियों को तुरंत धार्मिक और पर्यटन स्थल की जानकारी मिल सके।

  इसके अलावा यात्रियों की मूलभूत सुविधाओं को लेकर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं।स्टेशन के अंदर बने वेटिंग हॉल में स्नान की कोई व्यवस्था नहीं है,जिससे दूर-दराज से आने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।वहीं स्टेशन के बाहर पार्किंग क्षेत्र में सुलभ कॉम्प्लेक्स का अभाव भी यात्रियों के लिए असुविधा का कारण बना हुआ है।

    भारतीय गण वार्ता (भगवा पार्टी) के जिला प्रवक्ता धर्मेंद्र कांत तिवारी ने रेलवे प्रशासन एवं स्थानीय सांसद से मांग करते हुए कहा कि अनूपपुर धार्मिक एवं पर्यटन दृष्टि से महत्वपूर्ण जिला है,ऐसे में स्टेशन को भी उसी अनुरूप विकसित किया जाना चाहिए।उन्होंने शीघ्र मां नर्मदा थीम आधारित सौंदर्यीकरण,वेटिंग हॉल में स्नान व्यवस्था और पार्किंग स्थल पर सुलभ कॉम्प्लेक्स निर्माण कराने की मांग की है,ताकि यात्रियों को वास्तविक जनसुविधा मिल सके।

     स्थानीय नागरिकों का भी मानना है कि यदि इन मांगों पर शीघ्र अमल किया जाए तो अनूपपुर जंक्शन न केवल सुंदर बल्कि यात्रियों के लिए अधिक सुविधाजनक और स्वागत योग्य बन सकेगा।

अन्य खबरें

जेएमएस कोल प्रबंधन और ठेकेदार पर मजदूरों के शोषण का आरोप : कोतमा में विरासनी कंपनी के खिलाफ फूटा श्रमिकों का गुस्सा, आकाश पांडे पर हर माह अवैध वसूली के गंभीर आरोप

अनुपपुर न्यूज़

रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : थाना प्रभारी सुमित कौशिक की सतर्कता से गांजा तस्करों का भंडाफोड़

अनुपपुर न्यूज़

ग्राम पंचायत चोरभठी में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन : जांच के आश्वासन पर समाप्त हुआ अनशन

अनुपपुर न्यूज़

ग्राम पंचायत चोरभठी में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन : जांच के आश्वासन पर समाप्त हुआ अनशन

अनुपपुर न्यूज़

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद द्वारा 3 मई को नारद जयंती पर अनूपपुर में भव्य आयोजन : मंत्री-सांसद समेत कई जनप्रतिनिधि रहेंगे मौजूद

अनुपपुर न्यूज़

जैतहरी में श्रमजीवी पत्रकार परिषद का निर्विरोध निर्वाचन संपन्न : बद्रीनाथ तिवारी बने अध्यक्ष

अनुपपुर न्यूज़

धड़ल्ले से हो रही पेड़ों की कटाई : वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

अनुपपुर न्यूज़

खेल भावना और जोश के बीच संपन्न हुआ भव्य क्रिकेट फाइनल : दैखल में स्वर्गीय महेश सिंह श्याम स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न - बहेराबांध बनी विजेता

अनुपपुर न्यूज़

कमिश्नर ने दमेहडी क्लस्टर शिविर में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं : बीजापुरी में काष्ठ शिल्पियों के कार्यों का किया निरीक्षण

अनुपपुर न्यूज़

फोटो निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन : 735 मतदान केन्द्रों के लिए 5.05 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत, युवाओं की मजबूत भागीदारी

अनुपपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.