अनुपपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / अनुपपुर
🚨 Breaking News | अनुपपुर

संवेदनशीलता और सतर्कता से करें बोर्ड परीक्षा दायित्वों का निर्वहन : जिला पंचायत सीईओ

अनुपपुर | 02-Feb-2026 06:42 PM | 189 |
अनुपपुर
जिला पंचायत सीईओ

अनूपपुर, 2 फरवरी 2026

माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को लेकर जिले में तैनात कलेक्टर प्रतिनिधियों को उनके दायित्वों के प्रभावी निर्वहन हेतु प्रशिक्षण दिया गया। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अर्चना कुमारी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परीक्षा प्रक्रिया को अत्यंत संवेदनशील और महत्वपूर्ण बताते हुए सभी निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

जिला पंचायत सभागार में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी, रमसा के एडीपीसी, ई-गवर्नेंस के जिला प्रबंधक सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

सीईओ ने कलेक्टर प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि वे मोबाइल ऐप के माध्यम से संबंधित पुलिस थाना एवं परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होकर सेल्फी अपलोड करना सुनिश्चित करें। साथ ही परीक्षा केंद्र पर केंद्राध्यक्ष, सहायक केंद्राध्यक्ष एवं परीक्षा कार्य में संलग्न सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों के मोबाइल फोन बंद कर एक अलमारी में सील किए जाएं तथा इसका प्रमाण पत्र निर्धारित प्रारूप में केंद्राध्यक्ष से प्राप्त किया जाए।

उन्होंने प्रश्न पत्रों के सीलबंद बॉक्स खोलने, शील्ड बॉक्स से प्रश्न पत्र पर्यवेक्षकों को निर्धारित समय-सीमा में उपलब्ध कराने तथा अनुपस्थित विद्यार्थियों के प्रश्न पत्र तत्काल लिफाफे में सील करने की प्रक्रिया का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए।

सीईओ ने स्पष्ट किया कि परीक्षा की संपूर्ण प्रक्रिया की राज्य स्तर से मॉनिटरिंग की जाएगी, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने सभी कलेक्टर प्रतिनिधियों से सजगता, सतर्कता और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों के निर्वहन का आह्वान किया।

प्रशिक्षण के दौरान ई-गवर्नेंस के जिला प्रबंधक विकास सिंह द्वारा मोबाइल ऐप के उपयोग एवं तकनीकी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई।

अन्य खबरें

जेएमएस कोल प्रबंधन और ठेकेदार पर मजदूरों के शोषण का आरोप : कोतमा में विरासनी कंपनी के खिलाफ फूटा श्रमिकों का गुस्सा, आकाश पांडे पर हर माह अवैध वसूली के गंभीर आरोप

अनुपपुर न्यूज़

रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : थाना प्रभारी सुमित कौशिक की सतर्कता से गांजा तस्करों का भंडाफोड़

अनुपपुर न्यूज़

ग्राम पंचायत चोरभठी में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन : जांच के आश्वासन पर समाप्त हुआ अनशन

अनुपपुर न्यूज़

ग्राम पंचायत चोरभठी में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन : जांच के आश्वासन पर समाप्त हुआ अनशन

अनुपपुर न्यूज़

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद द्वारा 3 मई को नारद जयंती पर अनूपपुर में भव्य आयोजन : मंत्री-सांसद समेत कई जनप्रतिनिधि रहेंगे मौजूद

अनुपपुर न्यूज़

जैतहरी में श्रमजीवी पत्रकार परिषद का निर्विरोध निर्वाचन संपन्न : बद्रीनाथ तिवारी बने अध्यक्ष

अनुपपुर न्यूज़

धड़ल्ले से हो रही पेड़ों की कटाई : वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

अनुपपुर न्यूज़

खेल भावना और जोश के बीच संपन्न हुआ भव्य क्रिकेट फाइनल : दैखल में स्वर्गीय महेश सिंह श्याम स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न - बहेराबांध बनी विजेता

अनुपपुर न्यूज़

कमिश्नर ने दमेहडी क्लस्टर शिविर में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं : बीजापुरी में काष्ठ शिल्पियों के कार्यों का किया निरीक्षण

अनुपपुर न्यूज़

फोटो निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन : 735 मतदान केन्द्रों के लिए 5.05 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत, युवाओं की मजबूत भागीदारी

अनुपपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.