अनुपपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / अनुपपुर
🚨 Breaking News | अनुपपुर

सुरंग बनाकर बंद कोयला खदान से निकाल रहे कोयला : प्रबंधन ने थाने में की शिकायत

अनुपपुर | 02-Feb-2026 05:01 PM | 189 |
अनुपपुर
प्रबंधन ने थाने में की शिकायत

अनूपपुर

 बिजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत एस ई सी एल हसदेव क्षेत्र अंतर्गत कुर्जा उपक्षेत्र के ए सीम कोयला खदान जिसे बंद किया जा चुका है उस पर लगातार अवैध रूप से सुरंग बनाकर कोयले का उत्खनन किया जा रहा है। जिसको लेकर के कालरी प्रबंधन ने मामले की शिकायत दर्ज कराते हुए इस पर कार्रवाई की मांग थाना प्रभारी से पत्र लिखते हुए की है। 

जहरीली गैस और चट्टान के गिरने से हो सकती है दुर्घटना 

पत्र में प्रबंधन ने यह भी उल्लेख किया है कि इस कोयला खदान को बंद किया जा चुका है तथा भूमिगत कोयला खदान होने के कारण यहां जहरीली गैस के रिसाव होने का खतरा तथा कोयला उत्खनन के दौरान चट्टान के गिरने का खतरा भी बना रहता है जिससे यहां गंभीर दुर्घटना हो सकती है। खदान में सुरक्षा के लिहाज से प्रबंधन ने सूचना बोर्ड भी लगा रखा है इसके साथ ही पूर्व में भी यहां सुरंग बनाकर कोयला उत्खनन किया जा रहा था जिसे प्रबंधन में बंद किया था लेकिन लगातार यहां सुरंग बनाते हुए कोयले का उत्खनन किया जा रहा है। 

अपराध दर्ज करने की मांग 

प्रबंधन ने कोयले का अवैध रूप से उत्खनन कर रहे व्यक्तियों के विरुद्ध अपराध दर्ज करते हुए कार्यवाही की मांग की है। या तो होगी वर्तमान समय में ईट भट्टे  का संचालन नगर में किया जा रहा है। जहां कोयले की चोरी करते हुए इन स्थानों पर इसकी सप्लाई की जा रही है। कुरजा कोयला खदान में पदस्थ माइनिंग इंजीनियर निखिल कुमार ने सुरक्षा विभाग की टीम के साथ सुरंग को बंद करते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी है।

अन्य खबरें

जेएमएस कोल प्रबंधन और ठेकेदार पर मजदूरों के शोषण का आरोप : कोतमा में विरासनी कंपनी के खिलाफ फूटा श्रमिकों का गुस्सा, आकाश पांडे पर हर माह अवैध वसूली के गंभीर आरोप

अनुपपुर न्यूज़

रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : थाना प्रभारी सुमित कौशिक की सतर्कता से गांजा तस्करों का भंडाफोड़

अनुपपुर न्यूज़

ग्राम पंचायत चोरभठी में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन : जांच के आश्वासन पर समाप्त हुआ अनशन

अनुपपुर न्यूज़

ग्राम पंचायत चोरभठी में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन : जांच के आश्वासन पर समाप्त हुआ अनशन

अनुपपुर न्यूज़

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद द्वारा 3 मई को नारद जयंती पर अनूपपुर में भव्य आयोजन : मंत्री-सांसद समेत कई जनप्रतिनिधि रहेंगे मौजूद

अनुपपुर न्यूज़

जैतहरी में श्रमजीवी पत्रकार परिषद का निर्विरोध निर्वाचन संपन्न : बद्रीनाथ तिवारी बने अध्यक्ष

अनुपपुर न्यूज़

धड़ल्ले से हो रही पेड़ों की कटाई : वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

अनुपपुर न्यूज़

खेल भावना और जोश के बीच संपन्न हुआ भव्य क्रिकेट फाइनल : दैखल में स्वर्गीय महेश सिंह श्याम स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न - बहेराबांध बनी विजेता

अनुपपुर न्यूज़

कमिश्नर ने दमेहडी क्लस्टर शिविर में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं : बीजापुरी में काष्ठ शिल्पियों के कार्यों का किया निरीक्षण

अनुपपुर न्यूज़

फोटो निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन : 735 मतदान केन्द्रों के लिए 5.05 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत, युवाओं की मजबूत भागीदारी

अनुपपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.