उन्नाव न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / उन्नाव
🚨 Breaking News | उन्नाव

उन्नाव: चोरी का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी के घरेलू बर्तन बरामद : पुरवा थाना पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा, बरामदगी के बाद मुकदमे में बढ़ाई गई अतिरिक्त धारा

उन्नाव | 05-Jun-2026 08:49 PM | 525 |
उन्नाव
पुरवा थाना पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा, बरामदगी के बाद मुकदमे में बढ़ाई गई अतिरिक्त धारा

🚨 BreakingNews | उन्नाव

#उन्नाव में चोरी का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

उन्नाव के पुरवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए गए घरेलू बर्तन बरामद किए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, 23 अप्रैल 2026 को दर्ज चोरी के मुकदमे में वांछित चल रहे प्रेम पुत्र झूरी निवासी शंकरचक को 5 जून को भूपतिपुर मार्ग स्थित मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी किए गए घरेलू बर्तन बरामद हुए।

बरामदगी के आधार पर मुकदमे में अतिरिक्त धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

उन्नाव पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी है।

#Unnao #UnnaoPolice #CrimeNews #TheftCase #Purwa #UttarPradesh #BreakingNews 

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.