उन्नाव न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / उन्नाव
🚨 Breaking News | उन्नाव

उन्नाव: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगे गए ₹69 हजार वापस, साइबर टीम की त्वरित कार्रवाई : ₹69,000 की धनराशि वापस दिलाई, लोगों से सतर्क रहने की अपील

उन्नाव | 02-Jul-2026 09:36 PM | 525 |
उन्नाव
₹69,000 की धनराशि वापस दिलाई, लोगों से सतर्क रहने की अपील

🚨 BreakingNews | उन्नाव

उन्नाव: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगे गए ₹69 हजार वापस, साइबर टीम की त्वरित कार्रवाई

उन्नाव कोतवाली सदर पुलिस ने साइबर ठगी की शिकार महिला को बड़ी राहत दिलाते हुए ठगी गई ₹69,000 की पूरी धनराशि वापस उसके बैंक खाते में रिफंड करा दी।

पीड़िता शाहिना खान ने शिकायत दर्ज कराई थी कि साइबर ठगों ने 'डिजिटल अरेस्ट' का डर दिखाकर फोनपे के माध्यम से ₹69 हजार की ठगी कर ली थी। शिकायत के बाद साइबर टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए संबंधित माध्यमों से समन्वय स्थापित किया और 2 जुलाई 2026 को पूरी रकम वापस दिला दी।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि 'डिजिटल अरेस्ट' जैसी किसी भी धमकी या अनजान कॉल पर भरोसा न करें। किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन या नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.