टोंक न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / टोंक
🚨 Breaking News | टोंक

माली समाज 25 फरवरी को करेगा विधानसभा का घेराव, सी.पी. सैनी ने भरी हुंकार : बाइक रैली निकालकर किया शक्ति प्रदर्शन

टोंक | 05-Jan-2026 12:55 AM | 377 |
टोंक
बाइक रैली निकालकर किया शक्ति प्रदर्शन

उनियारा.कस्बे के सवाई माधोपुर रोड स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले छात्रावास में शनिवार को माता सावित्रीबाई फुले की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सी.पी. सैनी ने माली समाज के हकों के लिए बड़ी घोषणा की।

​सैनी ने मंच से समाज को एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि आगामी 25 फरवरी 2026 को माली समाज अपनी लंबित मांगों को लेकर जयपुर में विधानसभा का घेराव करेगा। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती गहलोत सरकार के समय भी समाज ने अपनी ताकत दिखाई थी और अब भजनलाल सरकार में भी हम अपने अधिकारों के लिए जयपुर कूच करेंगे। अपने संबोधन में सैनी ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले और महात्मा ज्योतिबा फुले देश के प्रथम शिक्षक थे, जिन्होंने छुआछूत मिटाकर शिक्षा की अलख जगाई, लेकिन दुर्भाग्य है कि उन्हें अब तक 'भारत रत्न' नहीं दिया गया।

​भव्य स्वागत और बाइक रैली:

इससे पूर्व सी.पी. सैनी के उनियारा पहुँचने पर स्वामी विवेकानंद सर्किल पर राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड के पदाधिकारियों ने आतिशबाजी कर और माला-साफा पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। यहाँ से एक विशाल बाइक रैली निकाली गई जो एसडीएम कोर्ट, पुलिस थाना, बस स्टैंड और सरदार सिंह सर्किल होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंची।

​पौष बड़ा प्रसादी का आयोजन:

माली समाज समरसता मंडल के अध्यक्ष प्रहलाद सैनी ने बताया कि जयंती के उपलक्ष्य में छात्रावास में भगवान श्री सत्यनारायण को पौष बड़ों का भोग लगाया गया और बाद में पंगत प्रसादी हुई। कार्यक्रम में युवा नेता मोनू सैनी, गोपाल सैनी, बर्दीचंद सैनी, रामकिशन, जगदीश, हनुमान, सत्यनारायण सहित बड़ी संख्या में समाज के युवा, बुजुर्ग और महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के पश्चात सी.पी. सैनी श्योपुर के लिए रवाना हो गए।

अन्य खबरें

मानवता शर्मसार: पलाई में दो गज जमीन के लिए तरसा शव : श्मशान के भीतर अतिक्रमण और बिजली का जाल

टोंक न्यूज़

स्मैकचियों और मनचलों पर कसेगा शिकंजा: उनियारा में सीएलजी बैठक में एसपी ने दिए सख्त निर्देश. : एसपी ने सुनी उनियारा वासियों की समस्याएं

टोंक न्यूज़

लापरवाही की 'बाढ़': बनेठा माइनर ओवरफ्लो होने से खेतों में भरा पानी, आक्रोशित : आक्रोशित किसानों ने ककोड-नगर फोर्ट मार्ग किया जाम

टोंक न्यूज़

निलंबित ग्राम विकास अधिकारी की वापसी के विरोध में लामबंद हुए पलाई के ग्रामीण : 25 दिन बाद भी नए अधिकारी को नहीं मिला चार्ज, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

टोंक न्यूज़

ककोड़ में तीन दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार : पुलिस रिमांड पर चल रहा आरोपी

टोंक न्यूज़

अलीगढ़ के तत्कालीन थानाधिकारी और सिपाही पर भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज : हवालात में मारपीट नहीं करने के एवज में मांगी थी 20 हजार की घूस

टोंक न्यूज़

उनियारा में बजरी माफियाओं पर 'सर्जिकल स्ट्राइक' की तैयारी : पुलिस उपाधीक्षक का 'जीरो टॉलरेंस' प्लान:

टोंक न्यूज़

अलीगढ़: कछुआ चाल से चल रहा बीसलपुर लाइन का काम, मुख्य बाजार में सड़कों पर बह रहा नाली का गंदा पानी : जगह-जगह खुदी सड़कों और गहरे गड्ढों से राहगीर परेशान, जिम्मेदार विभाग बेखबर

टोंक न्यूज़

श्री गांधी गौशाला के मकर संक्रांति महोत्सव का आगाज : प्रथम निमंत्रण भगवान अन्नपूर्णा गणेश को अर्पित

टोंक न्यूज़

'दीपू दास की हत्या ने झकझोरा : बांग्लादेश में हिंदुओं की लिंचिंग पर विहिप-भाजपा का जोरदार प्रदर्शन

टोंक न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.