सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

खाटूश्यामजी में शहरी समस्या समाधान शिविर का शुभारंभ : 16 से 24 दिसंबर तक नगरपालिका सभागार में 20 वार्डों के लिए लगेंगे शिविर

सीकर | 17-Dec-2025 09:51 PM | 385 |
सीकर
16 से 24 दिसंबर तक नगरपालिका सभागार में 20 वार्डों के लिए लगेंगे शिविर

खाटूश्यामजी/सीकर. सीकर जिले की प्रसिद्ध बाबा श्याम की धार्मिक नगरी खाटूश्यामजी में मंगलवार से शहरी समस्या समाधान शिविर का शुभारंभ किया गया। राज्य सरकार की पहल पर आयोजित यह शिविर नगरपालिका सभागार में 16 दिसंबर से 24 दिसंबर तक संचालित होंगे, जिनमें नगर के 20 वार्डों के नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा।

अधिशाषी अधिकारी एवं शिविर प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न शहरी सेवाओं का लाभ प्रदान करना है। शिविर में साफ-सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट रिपेयर, सड़क निर्माण से जुड़ी शिकायतें, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, लंबित पट्टों की पत्रावलियों का निस्तारण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि शिविर के माध्यम से वर्षों से लंबित प्रकरणों का समाधान कर नागरिकों को राहत पहुंचाई जा रही है। साथ ही नगर की आधारभूत सुविधाओं में सुधार पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

शिविर प्रभारी ने अधिक से अधिक नागरिकों से शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज कराने की अपील की है। इस अवसर पर शिविर सहप्रभारी कनिष्ठ अभियंता संदीप गहलोत, एसआई वीरेंद्र सिंह चंदेलिया, विजयपाल, राजेंद्र प्रसाद, सुरेंद्र कुमार कुड़ी सहित नगरपालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.