सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

सेवा पखवाड़ा के तहत शहरी समस्या समाधान शिविर–2025 में आमजन को मिली राहत : जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने किया शिविर का निरीक्षण, मौके पर पट्टों व योजनाओं के लाभ वितरित

सीकर | 20-Dec-2025 08:48 PM | 385 |
सीकर
जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने किया शिविर का निरीक्षण, मौके पर पट्टों व योजनाओं के लाभ वितरित

सीकर. नगर परिषद सीकर परिसर में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित शहरी समस्या समाधान शिविर–2025 के माध्यम से आमजन की शहरी समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। यह शिविर 16 दिसंबर से 24 दिसंबर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें नागरिकों को विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा रहा है।

शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा उपस्थित रहे। उनके साथ पूर्व भाजपा प्रतिपक्ष नेता अशोक चौधरी, तेज प्रकाश सैनी, सुरेश सैनी, राजकुमार मिटावा, हीरालाल कुमावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। नगर परिषद सीकर के आयुक्त शशिकांत शर्मा ने सभी अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों का माला पहनाकर एवं पौधा भेंट कर स्वागत किया।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने शिविर का निरीक्षण किया तथा मौके पर लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभ वितरित किए। शिविर में कुल 21 पट्टों, 9 नामांतरण प्रकरणों एवं 4 शाश्वत लीज का वितरण किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत तीन लाभार्थियों को द्वितीय चरण में ऋण स्वीकृति प्रदान की गई, जिसमें एक लाभार्थी को 15 हजार रुपए तथा दो लाभार्थियों को 25-25 हजार रुपए के चेक वितरित किए गए।

इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1.0 योजना की अंतिम किस्त 30 हजार रुपए तथा 2.0 योजना की प्रथम किस्त के रूप में 50 हजार एवं 60 हजार रुपए के चेक लाभार्थियों को सौंपे गए।

जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित शहरी समस्या समाधान शिविर शासन की जनसेवा, पारदर्शिता एवं जवाबदेही की भावना को सशक्त रूप से प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों से आम नागरिकों को त्वरित लाभ मिल रहा है तथा समय और संसाधनों की भी बचत हो रही है। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता एवं गुणवत्ता के साथ समाधान करने के निर्देश दिए।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.