सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

शेखावाटी हस्तशिल्प उत्सव 2026 में रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता का रोमांच : हस्तशिल्प स्टॉल्स पर उमड़ी खरीदारों की भीड़

सीकर | 18-Jan-2026 10:21 PM | 385 |
सीकर
हस्तशिल्प स्टॉल्स पर उमड़ी खरीदारों की भीड़

सीकर. राजस्थान सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, सीकर के तत्वावधान में अरबन हाट, सीकर में आयोजित शेखावाटी हस्तशिल्प उत्सव 2026 में रविवार को रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे, जिससे मेले का माहौल उत्साह और उमंग से भर गया।

 

जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक विकास सिहाग ने बताया कि रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला इंडियन डिफेन्स एकेडमी और जिला स्टेडियम की टीमों के बीच खेला गया। कड़े संघर्ष के बाद इंडियन डिफेन्स एकेडमी, सीकर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि जिला स्टेडियम की टीम द्वितीय स्थान पर रही। विजेता और उपविजेता टीमों को उत्सव मंच से सम्मानित किया गया।न

उन्होंने बताया कि रविवार को मेले में खरीददारी के लिए लोगों की खासी भीड़ रही। आगंतुकों ने क्रोकरी, इत्र, हैंडीक्राफ्ट सामग्री, कालीन, लड्डू गोपाल की पोशाक सहित अन्य पारंपरिक उत्पादों की जमकर खरीददारी की। स्थानीय कारीगरों द्वारा तैयार किए गए हस्तशिल्प उत्पादों को विशेष सराहना मिली।

 

मेला स्थल पर 19 जनवरी 2026, सोमवार को श्री कल्याण राजकीय चिकित्सालय, सीकर की मेडिकल टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवाओं का वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही सायंकाल स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी, जिससे उत्सव का आकर्षण और बढ़ेगा।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.