सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

सीकर में निकली भव्य शाही शीतल भोग यात्रा : मां शीतला के जयकारों से गूंजा शहर

सीकर | 11-Mar-2026 10:30 PM | 385 |
सीकर
मां शीतला के जयकारों से गूंजा शहर

सीकर. शहर में मां शीतला की आराधना का पर्व हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। बुधवार को श्री कल्याण धाम से एक दिव्य एवं ऐतिहासिक शाही शीतल भोग यात्रा निकाली गई, जिसने पूरे शहर को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया।

 

प्रातः श्री कल्याण धाम से प्रारंभ हुई यह भव्य यात्रा शाही लवाजमे, बैंड-बाजों और भजन-कीर्तन के साथ शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा में शामिल श्रद्धालु मां शीतला के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे, जिससे पूरे मार्ग पर धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा। यह यात्रा अंत में शीतला चौक स्थित मां शीतला के दरबार में पहुंची, जहां पुजारियों ने विधि-विधान से मां को पवित्र शीतल भोग अर्पित किया।

 

यह दिव्य आयोजन धर्मगुरु सनातन रत्न महंत विष्णु प्रसाद शर्मा (कल्याण धाम, सीकर) के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ। श्री कल्याण जी मंदिर के व्यवस्थापक रवि प्रसाद शर्मा ने बताया कि यह यात्रा वर्षों से चली आ रही धार्मिक परंपरा का निर्वहन है, जिसमें हर वर्ग के श्रद्धालु बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं।

 

इस अवसर पर अनेक गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु उपस्थित रहे। इनमें विद्या प्रकाश शर्मा, पूर्व अतिरिक्त जिला कलेक्टर ईश्वर सिंह राठौड़, सीकर व्यापार संघ के अध्यक्ष दयाल सिंह शेखावत, फूलचंद सैनी, राम सिंह पिपराली, अशोक कलावटिया, श्याम सुंदर सराफ, राजवीर सिंह शेखावत, नरेश सैन, मदनलाल मोरदिया, मनीष शर्मा, अक्षय सनातनी, मोहित सिंह सांखला, विक्रम सिंह, राजीव शर्मा और विक्रम सैनी सहित बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल हुए।

 

यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़ों और घोषों की गूंज से पूरा वातावरण मां शीतला के जयकारों से गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने मां शीतला का आशीर्वाद प्राप्त कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। यह भव्य शाही यात्रा सीकर की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का जीवंत उदाहरण बनकर सामने आई।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.