सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

यातायात सुगम करने के लिए सीकर में सड़क कटान मरम्मत का विशेष अभियान : नगर परिषद ने प्रमुख क्षेत्रों में तेजी से किए मरम्मत कार्य, आमजन को मिली राहत

सीकर | 20-Mar-2026 10:01 PM | 385 |
सीकर
नगर परिषद ने प्रमुख क्षेत्रों में तेजी से किए मरम्मत कार्य, आमजन को मिली राहत

सीकर. राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार शहरी क्षेत्रों में सड़क कटान की मरम्मत के लिए 20 मार्च को आयोजित एक दिवसीय विशेष गहन अभियान सीकर जिले में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों द्वारा किए गए सड़क कटान के बाद सड़कों को पुनः उनकी मूल, सुगम एवं यातायात योग्य स्थिति में बहाल करना रहा।

 

जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा के निर्देशन में इस अभियान को जिलेभर में प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया गया। उन्होंने संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्राधिकार में सड़क मरम्मत कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करें, ताकि आमजन को सुरक्षित और सुचारु आवागमन की सुविधा मिल सके।

 

नगर परिषद सीकर द्वारा शहर के प्रमुख क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई करते हुए रामपुरा रोड, कंवरपुरा रोड, सुबोध स्कूल के पास तथा बिसायतियान चौक स्थित नालों पर आवश्यक मरम्मत कार्य किए गए। इन स्थानों पर फैरोकवर लगाए गए, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना कम हुई और यातायात में सुगमता आई।

 

नगर परिषद आयुक्त शशिकांत शर्मा ने बताया कि शहरवासियों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना परिषद की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

 

अभियान के दौरान जिले के सभी नगरीय निकायों और सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा दिनभर कार्यों की सतत निगरानी की गई। इससे यह सुनिश्चित हुआ कि सभी मरम्मत कार्य समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे हों। इस पहल से शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग मिला है और नागरिकों को राहत महसूस हुई है।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.