सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में एलपीजी कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश : प्रभारी सचिव सुबीर कुमार ने जल आपूर्ति

सीकर | 19-Mar-2026 09:51 PM | 385 |
सीकर
प्रभारी सचिव सुबीर कुमार ने जल आपूर्ति

सीकर. जिले में प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गुरुवार को सर्किट हाउस में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध एवं होम्योपैथी विभाग के प्रमुख शासन सचिव एवं प्रभारी सचिव सुबीर कुमार ने की।

 

बैठक में ग्रीष्मकालीन जल आपूर्ति की तैयारियों, बजट घोषणाओं 2024-25 एवं 2025-26 के क्रियान्वयन, वर्ष 2026 की प्रस्तावित घोषणाओं के लिए भूमि आवंटन, पंच गौरव कार्यक्रम, वन जिला वन उत्पाद, संपर्क पोर्टल के प्रकरणों सहित विभिन्न योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने जिले में संचालित फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की।

 

प्रभारी सचिव ने निर्देश दिए कि गर्मी को देखते हुए प्रत्येक घर तक पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराया जाए। जहां पाइपलाइन या ट्यूबवेल संभव नहीं हो, वहां टैंकरों से जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने जल जीवन मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया।

 

बजट घोषणाओं के अंतर्गत लंबित कार्यों—जैसे पीएम सूर्य आदर्श सौर ग्राम, अंडरग्राउंड बिजली लाइन, आदर्श सीएचसी स्थापना तथा फतेहपुर-नवलगढ़ और रामू का बस-कुंडली बाईपास निर्माण—को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए। सुबीर कुमार ने पंच गौरव योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को अर्बन हाट में स्थायी स्थान देने तथा विभिन्न सामाजिक योजनाओं में लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करने को कहा।

 

एलपीजी संकट को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दोगुनी पेनल्टी लगाने और सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही जांच टीमों द्वारा नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का भरोसा दिलाया।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.